मंगलवार, 6 जनवरी 2015

4 लाख से बनी पार्किंग की सुविधा बेकार नगर परिषद् की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में



बद्दी नगर परिषद् की कार्यप्रणाली को लेकर जहाँ चारों और नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है तो वहीँ बस स्टैंड के पास साईं रोड पर स्थित ऑटो रिक्शा पार्किंग की स्थिति को लेकर ऑटो चालक भी नगर परिषद् से  काफी नाराज हैं | उन्होने रोष जाहिर करते हुए कहा की नगर परिषद् इसके लिए यूनियन से प्रतिमाह 16500 रुपये बतौर किराया वसूलती है और बावजूद इसके कोई सहूलियत नहीं दे रही है | गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व नगर परिषद् बद्दी ने बस स्टैंड के आस पास भीड़ को देखते हुए ट्रेफिक कंट्रोल के लिए  लगभग 4 लाख रुपये रुपये की लागत से ऑटो रिक्शा  पार्किंग का निर्माण करवाया था, जिसका उद्घाटन नगर परिषद् अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने किया था | ऑटो चालक पंकज धीमान, सलीम मुहम्मद, रफ़ी मुहम्मद, मोहन लाल, पवन व सुनील कुमार ने बताया की इसके निर्माण के समय बताया गया था की इंटरलोकिंग टाईल्स के साथ बनी पार्किंग में कमरों का भी निर्माण किया जाएगा जिसे चारों और से दीवार लगाकर मुख्य द्वार पर लोहे का मजबूत गेट लगाया जाएगा परन्तु उद्घाटन के एक वर्ष बीत जाने के पश्चात भी इसमें ना तो कोई चार दीवारी हुई और ना ही इस पर गेट लगा है, इस बाबत यूनियन अपने पदाधिकारियों के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों से भी कई बार मिल चुकी है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है |
वही इस पर नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया की ऑटो रिक्शा पार्किंग का निर्माण समझौता अवधि की सभी शर्तों को ध्यान में रखते हुए उनके अधीन ही किया गया है  |

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...