गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014

उद्योग में आग करोड़ों का नुक्सान

बद्दी न्यूज :  — औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत किश्नपुरा स्थित गत्ता उद्योग में शॉट सर्किट के कारण लगी आग से उद्योग के तीन शैड जलकर स्वाह हो गए। आगजनी से करीब अढ़ाई करोड़ के  नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटों की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि करीब 11 बजे किश्नपुरा स्थित यूनिवर्सल पिं्रट पैक उद्योग के स्टोर सेक्शन में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में उद्योग के स्टोर सेक्शन के तीन शैडों को अपनी चपेट में ले लिया । उद्योग की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने इस हादसे की दमकल केंद्र बद्दी को सूचना दी ,जिस पर दमक ल केंद्र बद़दी से तीन फायर टेंडर मौेके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग पर काबू पाने में करीब छह घंटों तक  दमकल कर्मियों को मशक्त करनी पड़ी। आगजनी से उद्योग परिसर में पड़ा तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से उद्योग का प्रोड्क्शन एरिया, जिसकी कीमत करीबन सात करोड़ आंक ी गई है ,को बचा लिया गया। उद्योग प्रबंधन आगजनी  के कारणों व इस कारण हुए नुकसान के आकलन में जुट गया है। दमकल केंद्र बद्दी के अधिकारी संतराम ने बताया कि आगजनी से करीब अढ़ाई करोड़ के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। इसके बाद भी एहतियातन  एक फायर टेंडर उद्योग परिसर में तैनात किया गया है ,ताकि बीच-बीच में सुलग रही आग को बुझाया जा सके।

बुधवार, 29 अक्टूबर 2014

तहसीलदार की चाबी से ही खुला ताला,तहसीलदार ने पटवारी को दिया नोटिस

बद्दी न्यूज : बददी के निकट भुड्ड स्थित पटवार सर्कल में ताला टूटने की बात निराधार निकली है। ताला उसी चाबी से खुला जो कि तहसील आफिस में पडी थी। फिर भी विभागीय  संतुष्टि के लिए भुड्ड स्थित स्थित पटवार सर्कल में ताला तोडऩे के मामले में तहसीलदार ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, तहसीलदार  केशव राम कोली ने अपने स्तर पर की जांच की। 23 जुलाई को पटवारी संगत राम ने जो चाबी  तहसीलदार को सौंपी थी उसे चाबी से ताला खुल गया। तहसीलदार का कहना है इसकी जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। इसलिए पुलिस के कहने पर पटवार सर्कल में एक ओर ताला लगा कर वहां पर चौकीदार को तैनात कर दिया है। यह चौकीदार तब तक पटवारी सर्कल की देखरेख करेगा जब तक फोरसिंग टीम वहां से सैंपल नहीं लेती है। तहसीलदार ने बताया कि तहसीलदार ने 23 जुलाई को उनके पास अतिरिक्त कार्यभार की चाबियां उ्न्हें सौंपी गई जिसमें भुड्ड के पटवारी ने भी चाबी दी। अब उसी चाबी से ताला खुला इसलिए पटवारी द्वारा जबरन ताला टूटने का मामला प्रथम दृष्टि में निराधार पाया गया। अगर ताला तोड़ कर नया ताला लगाया गया होता तो इस चाबी से ताला नहीं खुलता। इसके अलावा पटवार सर्कल का रोजनामचा उनके पास है। इसलिए कोई भी रिकार्ड देने से पहले उसमें दर्ज होना जरूरी है। उधर, पटवार एंव कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलीप सिंह राणा, महासचिव प्रेम ठाकुर, बद्दी इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह दो प्रापर्टी डिलरों की आपसी लड़ाई है जिसमें पटवारी को जबरन घसीटा जा रहा है। जब तहसीलदार के पास दी गई चाबी से ताला खुल गया तो कहां पर हेराफेरी है। यह सभी आरोप निराधार है। राजनीति से प्रेरित होने से पटवारी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है जो कि सहन नहीं किया जाएगा। जो डीलर जानबूझकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं उनको बेनकाब किया जाएगा।

पटवारियों के पद भरने को जिलाधीश से मिले ग्रामीण

बद्दी से वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट 
(जिलाधीश कार्यालय सोलन में पटवारियों की कमी को लेकर
ज्ञापन सौंपते दून के किसान)
बद्दी एवं नालागढ़ तहसील में पटवारियों की कमी के लेकर छह पटवार सर्कलों के ग्रामीणों ने सरकार के विरुद्व मोर्चा खोल दिया है। दून विस क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल जिला भाजपा उपाध्यक्ष चौधरी जसवंत सिंह ने के नेतृत्व में जिलाधीश सोलन कार्यालय पहुंचा और वहां डीसी की अनुपस्थिति में एडीसी को ज्ञापन दिया। दून के समाज सेवक व किसान नेता जसवंत सिंह ठाकुर ने आरोप जडा कि हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पटवार सर्कल बंद होने से आम जनता बुरी तरह परेशान है लेकिन कोई भी प्रतिनिधि लोगों का दर्द को नहीं समझ रहा । उन्होने जिलाधीश कार्यालय को बताया कि पटवार सर्कल बंद होने की वजह से जमीनों की फर्दे तथा ततीमा, जमीन का इन्तकाल, जमीन की निशानदेही आदि के लिए किसान इधर उधर भटक रहा है पटवार सर्कल में जाता है और वहां पर ताला लटका देख कर मायूस हो कर घर लौट आते हैं । इसी तरह की परेशानी प्रदेश के नौजवानों तथा विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है जिनकों प्रमाण पत्रों के लिए पटवार सर्कलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं । किसी ने स्कूल कालेजों में दाखिला लेना है तो किसी ने स्कूल कॉलेजों मेें प्रमाण पत्र देना है कइयों को नौकरी के लिए आयू प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा आमदनी प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ती है । पटवार सर्कल बंद होने की वजह से सभी लोग तीन महीनों से परेशान हैं । जिला सोलन में 38 पटवार सर्कल बंद पड़े हैं । इस तरह बद्दी तहसील के 8 पटवार सर्कल, कुठाड़ तहसील के 5 पटवार सर्कल बंद पड़े हैं  जिसका खामियाजा जनता उठा रही है ।  सोलन जिला की जनता सर्कलों में पटवारी व कानूनगो के न होने की वजह से बहुत परेशान हैं बद्दी तहसील के 8 पटवार सर्कल, कुठाड़ तहसील के 5 पटवार सर्कल जो कि दो महीनों से बिल्कुल लगातार बंद पड़े हैं । अगर सात दिनों के अंदर पटवार सर्कलों में पटवारी तथा कानूनगों नहीं आये तो जनता आन्दोलन का रास्ता अपना लेगी । प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ठाकुर के अलावा रणजीत सिंह मैहता, मदन लाल चंदेल, हंसराज ठाकुर, विधिचंद, यादराम, रामलोक शर्मा, ललित, चंद्रशेखर, प्रवीण, रतन सिंह, विक्रम, पितांबर ठाकुर, वेद प्रकाश, राजकुमार, भूपेंद्र, नरेंद्र, अर्जुन सिंह, मिथुन, धर्मपाल मैहता, रामगोपाल, हरबंस, सुरेंद्र, आर के दास, विनोद, रविंद्र, राजेंद्र, मनोहर, अश्विनी, रिंकू, रामप्रकाश, दिनेश, कमलेश, विशाल, गुफार खान, राजकुमार, श्याम लाल, संत लाल, अरुण, विपन गुप्ता, सोहल लाल, रुलदू , शिवकुमार, नसीब, अनिल, अमर, बाबू राम व बीर सिंह सहित कई लोगों का हस्ताक्षरित पत्र सौंपा है।


दंगल में राजनेताओं को बुलाने से परहेज किया जाएगा अब कोई अधिकारी व उद्यमी ही होगा मुख्य अतिथि

बद्दी न्यूज : औद्योगिक नगर बद्दी में हर वर्ष होने वाले प्रदेश के सबसे बड़े कुश्ती दंगल में मु य अतिथियों को बुलाने को लेकर चला आ रहा विवाद थम गया है। कुश्ती दंगल कमेटी बद्दी की मासिक बैठक मंगलवार देर रात तक चली बैठक में कार्यकारिणी ने स्पष्ट कर दिया कि कुश्ती दंगल में किसी भी दल के राजनेता को समारोह में आने के लिए विधिवत आमंत्रित नहीं किया जाएगा। नेताओं की बजाय अधिकारी व उद्यमी को बुलाने बारे सेाचा जाएगा। कांग्रेस से जुडे लोग स्थानीय विधायक को बुलाने के लिए कहते रहे लेकिन दूसरे दलों के लोग समस्त राजनेताओं से परहेज रखने की बात दोहराते रहे और बैठक तीन घंटे तक चलती रही।  दंगल कमेटी कार्यकारिणी के आजीवन सदस्यों ने कहा कि बद्दी के निकट चक्कां गांव के मेले में जिस प्रकार दो राजनेताओं के समर्थक आपस में भिडे और जमकर कुर्सियां चली वैसा प्रकरण हम बददी के पवित्र कुश्ती दंगल में नहीं चाहते। हालांकि नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कौशल , पार्षद अमर सिंह ठाकुर व सलीम ने कहा कि गांव के हित में सिटिंग विधायक को बुलाना चाहिए और इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर कोई नेता व विधायक आता है तो गांव व वार्ड के विकास के लिए कुछ न कुछ सौगात देकर ही जाएगा और सभी से संबध सौहार्दपूर्ण बनते हैं। उन्होने कहा कि दून के प्रमुख चारों नेताओं को बुलाने में भी कोई गुरेज नहीं है क्योंकि छिंज मेला लखदाता पीर के स मान में होता है जिसका आर्शीवाद सबको होता है। वहीं दूसरी ओर कमेटी सदस्य हरनेक सिंह ठाकुर, तरसेम चौधरी, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल व मोह मद आशिक ने कहा कि मेले शांति व गांव की सुख स्मृद्वि के लिए होते हैं और चक्कां गांव में हुई राजनीति हुडदंग से हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए सर्वस मति से यह निर्णय हुआ कि हिमाचल के सबसे बडे इस दंगल में किसी भी दल से संबधित राजनेताओं को मु य अतिथियों के तौर पर नहीं बुलाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन पाल सिंह पाला, भगत राम, तुलाराम भारद्वाज, टेकचंद कौशल, कमल चंद कमलू, अमित बावा, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल, महेश कुमार, कृष्ण कौशल, मोह मद आशिक, तरसेम चौधरी, सलीम खान, रमन कौशल, विवेक ठाकुर, पंकज शर्मा, दिनेश काकू, दीपक कौशल, अमर ठाकुर, श्रवण चंदेल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2014

बद्दी अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी

बद्दी न्यूज : बद्दीके स्वास्थ्य केंद्र पर पूरे क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने का भार है, लेकिन वहां न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और ना ही कोई आपातकालीन सुविधा। लोगोंं को बेहतर सुविधाओं का दावा करने वाली सरकार ने तीन साल पहले बद्दी अस्पताल को पीएचसी से सीएचसी का दर्जा तो दे दिया है, लेकिन इसमें सुविधाएं पीएचसी जितनी भी नहीं है। नतीजतन लोगों को अपने स्वास्थ्य उपचार के लिए पीजीआई या अन्यत्र अस्पतालों की ठोकरें खाने को विवश होना पड़ रहा है। सीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया और शिलान्यास किया गया, लेकिन तीन साल शिलान्यास के बाद इसके निर्माण की एक भी ईंट आज तक नहीं लगी है। गरीब लोगों के लिए महंगे निजी अस्पतालों में जाना नसीब नहीं है। इस अस्पताल के तहत करीब 4 लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है , लेकिन सरकार ने बददी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का जि म्मा एकमात्र अस्पताल पर है। सीएचसी बद्दी में न  तो एक्सरे मशीन है और न  ही अल्ट्रासाऊंड मशीन है, वहीं लैब में अधिकांश टेस्ट नहीं होते। अस्पताल में प्रसूति की सुविधा भी नहीं है, वहीं जर्नल सर्जन अन्य स्टॉफ का अभाव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भवन का आभाव है। ऐसे में यहां डॉक्टरों के भी ठीक से बैठने का इंतजाम नहीं है। मरीजों को दाखिल करने के लिए बाद जांच के लिए उपकरण पर्याप्त नहीं है। 

एक नवंबर को बद्दी में रेडक्रास मेला

 बद्दी न्यूज : बद्दीके दशहरा मैदान में रेड क्रास दिवस पर एक नवंबर को जिला स्तरीय रेड क्रास मेले का आयोजन किया जाएगा। रेडक्रास मेले का शुभारंभ मुख्य सचिव (स्वास्थ्य आईपीएच) विनीत चौधरी करेंगे। एसडीएम ललित जैन ने कहा कि मेले के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। मेले की शुरूआत सुबह रक्तदान शिविर से होगी। इंडोरमा कंपनी के सौ कामगार रक्त दान करेंगे। इसमें पहला ड्रा स्कूटी, दूसरा रेफरिजेटर, तीसरा वाशिंग मशीन रखा गया है। मेले में पशु पालन विभाग की ओर से डाग शो का भी आयोजन किया गया है। शाम को मेले को रंगीन बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें रिधि पैकेजिंग के संचालक मुकेश जैन की ओर से चंडीगढ़ के मशहूर गायक कलाकार बोबी हिंदी पंजाबी गीत पेश कर दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। बद्दी के तहसीलदार केशव राम कोली भी उपस्थित थे। 

सोमवार, 27 अक्टूबर 2014

एक रात में टूटे आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले, बददी के व्यापारियों में दहशत का माहौल..!

बद्दी न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत वर्धमान स्थित महावीर मार्केट में बीती रात आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले टूटने से दहशत का माहौल है। अज्ञात चोरों ने एक अहाते समेत आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़ नकदी व सामान पर हाथ साफ कर लिया। बद्दी पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत भटोलीकलां के उपप्रधान नरेश मैहता ने बताया कि वर्धमान की महावीर मार्केट में रविवार रात अज्ञात चारों ने 8-10 दुकानों के ताले तोड़ डाले। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले देख उनके होश फा ता हो गए और पैरों तले से जमीन खिसक गई। अज्ञात चोर अहाते से हजारों रूपये की नकदी, टीवी टयूनर, स्पीकर, लैपटॉप का चार्जर ले उड़े। इसके अलावा अन्य दुकानों से चोरों ने कन्फैशनरी आईटम, राशन व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। पीडि़त दुकानदारों राजू, राकेश कुमार, रोशन वर्मा, धनंज्य पांडे, विनोद, सुभाष व भाग सिंह ने बताया कि सबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे और दुकानों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकानों से बीडी सिगरेट, गुटका, कंफैक्शनरी, राशन, कपड़े, थोड़ी बहुत नकदी व अन्य कीमती सामान ले उड़े। एक ही रात में लगभग 10 दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों व स्थानीय ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत भटौलीकलां के उपप्रधान नरेश मैहता ने बद्दी पुलिस प्रमुख जी. शिवा कुमार से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि लोगों की कीमती संपत्ति सुरक्षित रह सके। मैहता ने कहा कि वर्धमान काफी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर मार्केट व स्थानीय लोगों की अधिकता के चलते यहां पर वैकल्पिक पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना चाहिए और रात्रि गश्त को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। उधर एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्धमान में जल्द की रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आहवान किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

बद्दी न्यूज : राष्ट्रीय उच्च मार्ग नालागढ-पिंजौर  गांव में एक चलती कार को अचानक आग लग गई व देखते ही कार पूरी तरह से जल गई।  जानकारी के अनुसार बददी के पास भूडड में एक मारूति कार जिसे रोबिन नाम का युवक चला रहा था में अचानक आग लग गई व देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गई। रोबिन ने अपने आप को किसी तरह कार बाहर निकाला व सहायता के लिए लेागों को पुकारा परन्तु जब तक लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बददी पुलिस के कर्मियों ने भी मौके पर आकर कार का मुआयना किया मगर आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

ओपन कबड्डीं दभोटा की टीम ने जीत दर्ज की, 60 किलो वर्ग में सोनीपत की टीम जीती

बरोटीवाला न्यूज : दुर्गा स्पोट्र्स क्लब मंधाला की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पचास किलो वर्ग में दभोटा ने खिताब पर कब्जा किया। पाइनल मैच में दभोटा ने रोहतांवला का 28-21 से पराजित किया।
इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मैच में दभोटा ने खेड़ा व रोहतांवाला ने कडुवाना को पराजित किया। जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी ने कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को 31 हजार का चैक देकर सम्मानित किया। 60 किलो वर्ग का फाइनल मैच सोनीपत व चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें सोनीपत ने जीत दर्ज की।  इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में सोनीपत
ने भुड्ड श्याम व चंडीगढ़ ने रोहतक की टीम को पराजित किया। ओपन कबड्डी में दभोटा व राजपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनो टीमें निर्धारित समय में 28-28 अंक बनाए गए।  बाद अतिर्कित समय
में दभोटा 4-2 से जीत गया। इससे पहले दभोटा ने सेमीफाइनल भुड्ड़ श्याम तथा राजपुरा ने सोनीपत को पराजित किया। समारोह के मु य अतिथि जिप सदस्य परमजीत सिंह प मी, दून नेता दर्शन सैणी, पंचायत प्रधान माधो राम मेहता ने आयोजकों को 11-11 हजार रुपये दिए।  कबड्डी स्टार अजय ठाकुर के साथ सभी मु य अतिथियों ने विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए।  पचास किलो वर्ग में विजेता टीम को 51 सौ रुपये व  उपविजेता टीम को 41 सौ रुपये दिए। वहीं 60 किलो वर्ग में विजेता टीम को 71 सौ व 61 सौ, ओपन वर्ग में विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता 91 सौ रुपये पुरस्कार दिया।  प्रतियोगिता के दौरान मैच का आंखों देखा हाल पंजाब के रोपड़ जिले के गुरदयाल सैणी गुरदले ने किया। इस मौके पर क्लब के महेश नेगी अजय कुमार, सोहन लाल, निर्मल कुमार, पदम मेहता, संजीव कुमार, चमन लाल, कमल मेहता, बलजीत सिंह, मनजीत मेहता, पंचायत प्रधान माधो राम मेहता ने भाग लिया।

डाबर का कास्मेटिक मानपुरा प्लांट जलकर राख शाट सर्किट से लगभग 32 करोड की संपति राख

(आग से धू धू कर जलता कारखाना)
बद्दी न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के निकट मानकपुर स्थित प्रसिद्व बहुराष्ट्रीय कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के स्किन केयर यूनिट में आग लगने से लगभग 32 करोड रुपये का नुक्सान हो गया। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बददी से नौ किमी दूर मानपुरा में स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड उद्योग में आज सुबह 4 बजे के लगभग आग लग गई और उस समय कंपनी बंद थी। सुरक्षा कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड बददी को फोन किया और उसके बाद नालागढ़ व परवाणु से गाडियां मंगाई गई। एक गाडी वर्धमान कंपनी से मंगाई गई और दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कंपनी की प्लांट एंव मशीनरी तथा गोदाम जलकर राख हो चुका था। वहां पर कंपनी का सिर्फ प्रशासनिक कार्यालय ही बचा है। प्रांरभिक आकलन में लगभग 32 करोड का नुक्सान आंका जा रहा है। अतिरिक्त थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है और आग के असली कारणोंं का पता किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस कास्मेटिक प्लांट में किसी भी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है और आग पर सभी के सहयोग से काबू पाया गया। हालांकि कंपनी के पास आग बुझाने के पर्याप्त प्रबंध व यंत्र और वाटर स्टोरेज था लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आपसास के उद्योगों से मदद लेनी पडी। नालागढ़ के फायर आफिसर खेम सिंह व बद्दी के अधिकारी देवदत्त ठाकुर ने बताया कि तीन गाड़ी नालागढ़, दो बद्दी, परवाणू, वर्धमान व रोपड़ से एक-एक गाड़ी से आग बुझाने में लगी रही। आठ घंटे बीत जाने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया था लेकिन संतोषप्रद बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जान हानि नहीं हुई ।  
(कमलेश धीमान की रिपोर्ट)

रविवार, 26 अक्टूबर 2014

तीन किलो चूरा पोस्त के साथ एक दबोचा, एसआईयू विंग ने खिलियां पंचायत में मारी दबिश

बद्दी न्यूज : बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने खिलियां पंचायत की बधुखरी की जोहड़ी में एक व्यक्ति को तीन किलो चूरा पोस्त के साथ गिर तार किया है। शनिवार देर सांय आरोपी शांता कुमार ऊर्फ कालू को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह चूरा पोस्त डिमांड पर छोडऩे जा रहा था। आरोपी ने तीन किलो चूरा पोस्त केरी बैग में डाला हुआ था जिससे किसी को कोई शक न हो। जैसे ही वह बधोखरी की जोहड़पहुंचा तो पहले से तैनात एसआईयू विंग की टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने आरोपी से रंगे हाथ तीन किलो चूरा पोस्त समेत दबोचा। विंग के प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी का पिता भी चूरा पोस्त की तरस्करी करता था। वह अब जेल है। उसके बेटा शांता कुमार भी उसी के नक्शे कदम पर चला हुआ है। टीम में अनिल ठाकुर के साथ मु य आरक्षी पवन कुमार, मेवा सिंह, किशोर, धर्मवीर, ओंकार व गुरमेल शामिल थे। एसपी जी शिवा कुमार ने चूरा पोस्त पकडऩे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ गिर तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में

पेश किया जाएगा।

लोदी माजरा मार्ग पर दो बाइक भिड़े दोनों बाइक सवार घायल, पी जी आई किया रेफर

बद्दी न्यूज: बददी तहसील के अंतर्गत लोदी माजरा मार्ग पर ठेडा गांव के समीप दो बाइक आपस में भिडऩे से दो कामगार घायल हो गए है। एक युवक को घायल हालत में पहले नालागढ़ भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। यह घटना सुबह पौने 11 बजे हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गोबिंद पुर गंाव निवासी अशीष कुमार खरूणी में एक उद्योग में तैनात है। वह अपने क्वार्टर पर बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह ठेडा गांव के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से अन्य कामगार एमपी के जिला प्रतापगढ़ के बारा गांव का भवानी सिंह ने गलत दिशा में
आकर उसके बाइक को टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर से दोनो सवार गिर गए। भवानी के सिर में चोट लगने से वह नालागढ चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे वहां से पीजीआई रैफर कर दिया। एसपी जी. शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा भवानी सिंह की लापरवाही के तेज रफतारी में गलत दिशा में चलने से हुई है। इस हादसे में भवानी सिंह को ही ज्यादा चोट आई है। पुलिस ने भवानी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014

वैद्यानाथ कंपनी में मनाई धन्वंतरी जयंती महोत्सव

बरोटीवाला, : औद्योगिक क्षेत्र बुरांवाला स्थित बैद्यनाथ कंपनी में मंगलवार को धन्वंतरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों को पुरस्कार देकर स मानित किया गया। कंपनी प्रबंधक शक्ति शर्मा ने बताया कि भगवान धन्वंतरी का जन्म भी आज के दिन हुआ था जिसे धनतेरस के नाम से भी मनाया जाता है जो कि हिंदुओं का पवित्र त्यौहार है जो कि धूमधाम से मनाया जाता है।
 (कम्पनी में चिकित्सकों व कर्मचारियों को स मानित करते मुखया तिथि)

भगवान धन्वंतरी को गॉड ऑफ आयुर्वेदा भी कहा गया है। कार्यक्रम में बतौर मु यतिथि डा. जमीर खान बीएमओ आयुर्वेदा विभाग ने कहा कि आयुर्वेद एक ऐसी चिकित्सा पद्वति है जो कि निरोग रहने में सहयोगी होती है। जिस बीमारी का इलाज कहीं नहीं होता उसका इलाज आयुर्वेद में संभव होता है। और इसका कोई साईड इफैकट नहीं होता और विदेशों में भी इसका प्रचलन बढता जा रहा है। हमें अगर अपना स्वास्थ्य ठीक रखना है तो हमें आयुर्वेदा के प्रति जागरुक होना पडेगा अन्यथा जंक फूड के बढते कदमों से मनुष्य बीमारियों की चपेट में आता जा रहा है। इससे पहले पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के आयुर्वेद चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर स मानित भी किया गया।  इस अवसर पर बीएमओ आयुर्वेद जमीर खान, बैद्यनाथ कंपनी प्रबंधक शक्ति शर्मा, लेख प्रबंधक राजेश ध्यारण, डा. अरविंद कपिल, वैद्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान प्रेम चंद शर्मा, डा. नीरज जुल्का, डा. अरूण कुमार, डा. मुकेश गर्ग सहित स्थानीय पंचायत प्रधान व पूर्व प्रधान भी मौजूद रहे।

रामशहर में हिंद मजदूर सभा इकाई का गठन

नालागढ़ : हिंद मजदूर सभा जिला सोलन की बैठक जिलाध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में रामशहर में आयोजित की गई। बैठक में रामशहर इकाई का गठन करने के बाद कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों को 4-9-14 वेतम मान के ऐरियर व अन्य लाभ दिलाने के बारे में जोर डाला गया। इसके अलावा प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पंजाब के आधार पर वेतन व भत्ते लागू किए जाने पर भी विचार हुआ। जिला बिलासपुर हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष जगीर सिंह ने रामशहर लोनिवि के कर्मचारियों, जिन्होंने जीपीएफ भरा हुआ है उनका भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की है। कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश शीघ्र स्वीकृत होने चाहिए। मेडिकल के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है , इसको लेकर कर्मचारी परेशान हैं व सरकार के प्रति रोष हैं। लोनिवि नालागढ़ में जो चालक व परिचालक पदों पर नियुक्त के आदेश किए गए हैं उनकी नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने आश्वासन दिलाया कि वह जल्द ही मांगों को लेकर मु यमंत्री से मिलेंगे। रामशहर तहसील के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिंद मजदूर सभा में शामिल हुए। बैठक में मेला राम के साथ, रणजीत ठाकुर, जगीर सिंह, परसराम परमार, राजू भारद्वाज, रविंद्र कुमार, सोहन लाल डोगरा, वनिता भारद्वाज, सरोज देवी, निर्मला देवी, मदन चंदेल, शीला, सुनीता, हरिराम, दलजीत, रोशन, रुपलाल, मानसिंह, रामपाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।
(हिंमस की नवगठित रामशहर इकाई के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष के साथ)  
रत्नलाल बने प्रधान:-

हिंद मजदूर सभा रामशहर इकाई के प्रधान रत्न सिंह को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष असरिता, महासचिव लालचंद, सहसचिव लीला देवी, कोषाध्यक्ष रामदयाल, मु य सलाहकार रोशन लाल, संगठन मंत्री प्रेम चंद, प्रचार मंत्री नंदलाल, प्रेस बालकराम, शाखा प्रभारी परसराम के अलावा राम आसरा, लीला देवी, कुश, शैल व किरण व अन्य को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

रैड क्रॉस मेला 1नवम्बर को बद्दी में होगा

बद्दी : जिला रेड क्रॉस मेला दशहरा मैदान बद्दी में 1 नवंबर को आयोजित होगा। इस दौरान डी.सी सोलन मदन चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचेंगे। यह जानकारी तहसीलदार बद्दी केशव राम कोली ने दी।  तहसीलदार ने बताया कि 1 नवंबर को दशहरा मैदान में जिला रेड क्रॉस मेला आयोजित होगा जिसमें विकलांग लोगों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2 से शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान विकलांग व्यक्तियों की जांच की जाएगी और उन्हें व्हील चेयर, कृत्रिम अंगों, साईकलों व अन्य उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विकलांगों की जांच की जाएगी कि वह कितना प्रतिशत अक्षम हैं। जांच के बाद सभी अक्षम व्यक्तियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। इस दौरान मंदबुद्धि व अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में जिला भर के अक्षम लोग शिरकत लेंगे। तहसीलदार केशव ने बताया कि इस दौरान दशहरा मैदान में 15 स्टॉल भी लगाए जाएंगे, इनमें खाने पीने के उत्पाद व कपड़े, बर्तन की दुकानें लगाई जाएंगे। इसके लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिला रेड क्रॉस मेला कमेटी से निवेदन कर सकता है। 

अमरावती में तीन दिवसीय महाकाली माता पूजा शुरू

बद्दी : विवेकानंद सेवा समिति की अमरावती कालोनी इकाई की ओर से दिवाली से महाकाली माता की तीन दिवसीय पूजा शुरू की है। समिति के प्रधान कपिल देव ने बताया कि कलकता से आए कलाक ार खोखन अधिकारी ने  चंडीगढ में मूर्ति का निर्माण किया है। मूर्ति करीब 8 फीट ऊंची है। मूर्ति को अमरावर्ती अपार्ट मेंट कालोनी स्थित पार्क में पंडाल लगा कर स्थापित किया है। स्थानीय  पंडित आनंद मुखर्जी लगातार तीन दिन तक पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद मूर्ति को बाजे गाजे के साथ जल में विसर्जित कर दिया जाएगा। समिति के प्रधान नंदलाल ने  बताया कि समिति की मुबंई इकाई की ओर से पिछले 15 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष से बद्दी मे भी शुरू कर दिया है। जो आगे भी रखा जाएगा। इन तीनों दिनों के बाद गरीबों को भोजन व महाप्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अमरावती कालोनी के प्रधान आलोक सिंह, प्रभारी कपिल देव, उपप्रधान असीम राय, देवदत, रंजीत वर्मा, विनय झा, सुकेश मुखर्जी, सौगत, सत्य पांडे, रामकृष्ण बनर्जी व अमरावती वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान अलोक सिंह का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बरोटीवाला क्षेत्र में फावर कट 25 को

बद्दी : झाड़माजरी स्थित 132 केवी  सब स्टेशन में 25 अक्तूबर को दोपहर बाद 2 बजे से पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी फीडर अपटेक, बद्दी-2, ईपीआईपी-3, हरिपुर व हिलटाप के फीडर बंद रहेंगे। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश कपूर ने बताया कि यह शट डाउन आवश्यक मुर मत के चलते लिया गया है।

लघु उद्योग भारती ने मनाई विश्वकर्मा जयंती , स्टील विंग के चेयरमैन संजीव शर्मा थे चीफ गैस्ट

(विश्वकर्मा जयंती पर पूर्जा अर्चना करते लघु उद्योग भारती परिवार के सदस्य)
बद्दी : ओद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला में बाबा विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें उद्यमियों व श्रमिकों ने मशीनों की पूजा अर्चना कर प्रभु के आगे शीश नवाया। लघु उद्योग भारती ने बद्दी में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई जिसमें सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्टील विंग के राज्य चेयरमैन संजीव शर्मा मुख्या अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्र प्रकाश कौशिक ने की। उपस्थित उद्यमियों व श्रमिकों को संबोधित करते हुए स्टील विंग के चेयरमैन संजीव शर्मा ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा मशीनों व इंजीनियरिंग के जनक है और आज के दिन उनको याद कर सभी मिलकर बैठकर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। दून चैप्टर के अध्यक्ष राजीव कंसल व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनपी कौशिक ने कहा कि कलपुर्जे व मशीनरी जो साल काम करती है को अच्छी तरह से साफ सफाई कर उनकी पूजा की जाती है क्योंकि भारतीय संस्कृति में उन सभी का महत्व है जिनके साथ हमारी रोजी रोटी जुडी है। इस अवसर पर आयोजित में अंत में हवन में आहुति डालकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया और इलाके की सुख स्मृद्वि की कामना की गई। कार्यक्रम में स्टील प्रकोष्ठ के प्रांतीय चेयरमैन संजीव शर्मा, राज्य वरिष्ठ एनपी कौशिक, दून मंडल अध्यक्ष राजीव कंसल, अनिल मलिक, दीपक कुश्वाहा, अमर शक्ति, प्रदीप कौशिक, आशीष कुमार, कृष्णा देवी, प्रियांशु शाक्य, प्रबल शाक्य, देवेंद्र, धर्मेंद्र, मुकेंद्र, धनुष्धारी, धनंजय, सीक्रेट, केवल सिंह, बबलू कुमार, अरुण बजाज, गोकुल सिंह, डी के त्यागी, आशीष त्यागी, जितेंद्र दुआ, अशोक राणा, मनीष ठाकुर व अमित काला सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

रविवार, 19 अक्टूबर 2014

भाजपा जीत पर दून भाजपा मंडल ने बांटे लड्डू ,हरियाणा में सरकार बनाने पर जताई खुशी

हिमखबर न्यूज बद्दी : हरियाणा की  कालका विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा  व हरियाणा में भाजपा सरकार बनने पर दून भाजपा मंडल ने खुशी जाहिर की। लाज धर्म काँटा के सामने  भाजपा नेताओं ने लड्ड़ू बांट कर खुशी जताई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए।  जिला बीजेपी सचिव गोपाल चंद नेगी, जिला उपाध्यक्ष जसवंत ठाकुर, मंडल महासचिव बलबीर ठाकुरकांति प्रकाश, डीआर चंदेल, दर्शन सैणी, जसवंत राय, महेंद्र लबाणा, भाजपा सचिव कृष्ण कौशल, देवराज चौधरी, डा. धर्मपाल, तरसेम चौधरी, श्रवण चंदेल, बलजीत सिंह, मलपुर पंचायत के प्रधान करनैल चौधरी, प्रदीप टीनू, अमर चंद थाना, अमित चंदेल, सुरेंद्र हमीरपुर, मुखत्यारी लादी, विजय चंदेल, चंदन, रामदीता ठाकुर ने लड्डू बांड कर खुशी जताई। दर्शन सैणी ने बताया कि लतिका शर्मा ने 19 हजार रिकार्ड मत से जीत दर्ज करके वर्तमान इनैलो विधायक प्रदीप चौधरी को पराजित किया। कांग्रेस की प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर और जमानत भी जब्त हो गई।
मोदी की सुनामी ने कांग्रेस को पूरी तरह से सफाया कर दिया है। हरियाणा में मात्र दर्जन भर सीटों पर सिमट कर रह गई है। उधर, दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, कांति प्रसाद, डा. श्रीकांत, प्रेमचंद ठाकुर, हुक्म चंद, विधि चंद, संदीप चौधरी, संदीप शर्मा, अमित चंदेल, संजीव ठाकुर, जसवंत चौधरी, गोपाल नेगी, सुभाष शर्मा, जगतार सिंह हीरा, इंद्रपाल राणा ने भाजपा की हरियाणा में सरकार बनने पर खुशी जताई है।

मांगे पूरा न होने पर आंदोलन की धमकी, वेतन विसंगती दूर करने की मांग की 9 सितंबर को जारी टाईम स्कैल अधिसूचना रद करे सरकार

हिमखबर न्यूज बद्दी : हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई की बैठक में अध्यापकों की ग्रेड पे की वेतन विसंगती दूर करने की मांग की है। संघ ने 7 जुलाई से 9 सितंबर तक जारी की गई टाईम स्कैल अधिसूचना को रद करने की मांग की है। दो माह पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी ने शिमला में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अभी तक अध्यापकों की मांगों को नहीं माना है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो उन्हेें मजबूर होकर अंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिसकी जि मेदारी सरकार की होगी। संघ के जिला अध्यक्ष नरोतम वर्मा ने कहा कि पैरा अध्यापकों को 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी नियमित नहीं किया है। अध्यापकों से सेवा लाभ से वंचित किया है। उन्होंने सरकार से पैरा अध्यापकों शीघ्र नियमित करने की मांग की है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके शारीरिक प्रवक्ता, क्राफट अध्यापक, संगीत, भाषा अध्यापक की ग्रेड पे विसंगती दूर करने की मांग की है। संघ ने तीन वर्ष का नियमित सेवा काल करने वाले सी एड वी अध्यापकों नियमित करने पर खुशी जताई है। उन्होंने सभी वर्गो के अध्यापकों से आग्रह किया है कि अगर अभी तक सी एंड वी अध्यापक नियमित नहीं हुए है तो शीघ्र ही अपने मामले संपूर्ण दस्तावेजो के साथ विभाग में जमा करांए। बैठक में संयुक्त सचिव उदित कांसल, डा.केसी शर्मा डीवी सोनी, सुदर्शन चौधरी, कश्मीरी लाल, दर्शन चौधरी, लोकेश कुमार, प्यारे लाल शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, रती राम, सतीश कुमार, मनी राम वर्मा, डीसी पोसवाल, धर्मपाल शास्त्री, गोविंद राम वर्मा, श्याम लाल चौधरी, रमेश चौधरी, सुनील शट्ट, मदन मोहन गुप्ता, नसीप चंद, विजय कुमार, हरदीप सिंह ने भाग लिया !

बिलांवाली में रह रही महिला के साथ दुराचार, चार माह से शादी के नाम पर यौन शोषण का शिकार


हिमखबर न्यूज बद्दी : पुलिस स्टेशन बददी के तहत बिलांवाली गांव में किराये के कमरे में रहने वाली एक युवती ने  युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है।
(डेमो तस्वीर)
आरोपी युवक कमरे में ताला लगा कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार शिमला क्षेत्र की एक युवती  बद्दी की फैक्टरी में कार्यरत है। वह बिलांवाली में किराए के कमरे में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी। इसके कमरे के साथ ही सरकारघाट का युवक भी किराये के कमरे में रहता है और आपस में मित्रता होने से लिव इन रिलेशन में एक दूसरे  के कमरे में रहने लगे । अंत मे यह युवक व युवती इकट्ठे युवक के कमरे में ही पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान युवक ने युवती के साथ कई बार शादी के नाम प र शारीरिक संबध भी बनाए। शनिवार को युवती को पता चला की उक्त युवक शादी शुदा है। और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ही मित्रता बनाई थी । जिससे वह दोबारा अलग रहने लगी। युवती ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ यह कह कर संबंध बनाए की वह उससे शादी
करेगा लेकिन वह पहले से ही शादीशुदा था। मात्र मनोरजंन करने के
लिए उनसे उसके जीवन के साथ खिलवाड़ किया। एसपी बददी जी शिवा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 376 416 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने कमरे में ताला लगा कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए टीम बना कर भेज दी है और कहा कि शीघ्र ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा ।

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...