बिलांवाली में रह रही महिला के साथ दुराचार, चार माह से शादी के नाम पर यौन शोषण का शिकार
हिमखबर न्यूज
बद्दी : पुलिस स्टेशन
बददी के तहत बिलांवाली गांव में किराये के कमरे में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस
ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है।
 |
| (डेमो तस्वीर) |
आरोपी युवक कमरे
में ताला लगा कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार
शिमला क्षेत्र की एक युवती बद्दी की
फैक्टरी में कार्यरत है। वह
बिलांवाली में किराए के कमरे में अपनी एक सहेली के साथ रहती थी।
इसके कमरे के साथ ही सरकारघाट का युवक भी किराये के कमरे
में रहता है और आपस में मित्रता होने से लिव इन रिलेशन में एक दूसरे के कमरे में रहने लगे । अंत मे यह युवक व युवती
इकट्ठे युवक के कमरे में ही पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान युवक ने युवती के
साथ कई बार शादी के नाम प र शारीरिक संबध भी बनाए। शनिवार को युवती को पता चला की
उक्त युवक शादी शुदा है। और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ही मित्रता बनाई
थी । जिससे वह दोबारा अलग रहने लगी। युवती ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसके
साथ यह कह कर संबंध बनाए की वह उससे शादी
करेगा लेकिन वह
पहले से ही शादीशुदा था। मात्र मनोरजंन करने के
लिए उनसे उसके
जीवन के साथ खिलवाड़ किया। एसपी बददी जी शिवा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया
कि पुलिस ने धारा 376 व 416 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने कमरे
में ताला लगा कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए टीम बना कर भेज दी है
और कहा कि शीघ्र ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन