बद्दी न्यूज : — औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत किश्नपुरा स्थित गत्ता उद्योग में शॉट सर्किट के कारण लगी आग से उद्योग के तीन शैड जलकर स्वाह हो गए। आगजनी से करीब अढ़ाई करोड़ के नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटों की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि करीब 11 बजे किश्नपुरा स्थित यूनिवर्सल पिं्रट पैक उद्योग के स्टोर सेक्शन में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में उद्योग के स्टोर सेक्शन के तीन शैडों को अपनी चपेट में ले लिया । उद्योग की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने इस हादसे की दमकल केंद्र बद्दी को सूचना दी ,जिस पर दमक ल केंद्र बद़दी से तीन फायर टेंडर मौेके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग पर काबू पाने में करीब छह घंटों तक दमकल कर्मियों को मशक्त करनी पड़ी। आगजनी से उद्योग परिसर में पड़ा तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से उद्योग का प्रोड्क्शन एरिया, जिसकी कीमत करीबन सात करोड़ आंक ी गई है ,को बचा लिया गया। उद्योग प्रबंधन आगजनी के कारणों व इस कारण हुए नुकसान के आकलन में जुट गया है। दमकल केंद्र बद्दी के अधिकारी संतराम ने बताया कि आगजनी से करीब अढ़ाई करोड़ के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। इसके बाद भी एहतियातन एक फायर टेंडर उद्योग परिसर में तैनात किया गया है ,ताकि बीच-बीच में सुलग रही आग को बुझाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन