बद्दी न्यूज : राष्ट्रीय उच्च
मार्ग नालागढ-पिंजौर गांव में एक चलती कार
को अचानक आग लग गई व देखते ही कार पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार बददी के पास भूडड में एक
मारूति कार जिसे रोबिन नाम का युवक चला रहा था में अचानक आग लग गई व देखते ही
देखते कार पूरी तरह से जल गई। रोबिन ने अपने आप को किसी तरह कार बाहर निकाला व
सहायता के लिए लेागों को पुकारा परन्तु जब तक लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश
की तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बददी पुलिस के कर्मियों ने भी मौके पर आकर कार का
मुआयना किया मगर आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन