![]() |
| (गुल्लरवाला में आयोजित किसान शिविर में हिस्सा लेते बीबीएन के किसान) |
हिमखबर न्यूज बद्दी :- बीबीएन एरिया में
हुई भरपूर हुई मक्की की फसल को लेकर बीज उत्पाद कंपनी मौंटैसो इंडिया लिमिटेड ने
गुल्लरवाला पंचायत में किसान शिविर का आयोजन किया। कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर
राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप खेती के लिए
आधुनिक तरीकों का प्रयोग करोगे तौ उससे अच्छी पैदावार ले सकते हो। उन्होने कहा कि
हमें परंपरागत तरीके छोड कर वैज्ञानिक
तरीके से खेती करनी चाहिए। कडूआना के किसान संपूर्ण सिंह के खेतों हुई बंपर फसल को
लेकर उन्हे आधुनिक तकनीक से अवगत कराया। राजेश त्रिपाठी ने किसानों को बताया कि
मक्की की फसल के लिए भूमि का चयन व तैयारी करनी है इसके बारे में गंभीरता से
सोंचे। उन्होने कहा कि फसल को लगने वाले कीटों पर किस प्रकार नियंत्रण करना है तथा
भूमि में फर्टीलाईजर की आधार खुराक की कितनी आवश्यकता है के लिए मिट्टी का परीक्षण
करवाएं। कम से कम दो फुट की दूरी पर लाईनों पर इसकी बुआई करें ताकि किसान को पूरी
फसल मिल सके। किसानों ने अपनी दैनिक कृषि समस्याओं को भी विशेषज्ञों से सांझा
किया। इस अवसर पर कंपनी के टीडीएम रविंद्र जाखड, टीएम आनंद देशमुख, एमडीओ चमन लाल, संजय यादव ,
हरभजन ठाकुर व गुरमेल सैणी भी उपस्थित थे।
इन किसानों ने की
शिरकत-कडूआना के भाग सिंह, पवित्र सिंह,
धर्मपाल, गुरबचन सिंह, गुरबकश सिंह,
हरभजन सिंह,
बचन सिंह, गुरनाम सिंह, ओंकार सिंह, रमेश कुमार,
ध्यान सिंह, नसीब सिंह, श्याम सिंह,
कर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्यारा सिंह, निर्मल सिंह,
रामेश्वर दास, लज्जा सिंह, करनैल सिंह,
प्रीतम सिंह, अमरीक सिंह, गुरचरण सिंह,
जसवीर सिंह, हरभजन ठाकुर, प्यारा सिंह, जोगिंद्र,
राजेंद्र, करनैल, लाला, गुरनाम, हिम मत, मदन, पिंकू, गीता सिंह, सुरेंद्र,
रतन, हुकम, लज्जा सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरमेल सिंह, मनदीप सिंह, शमी चंदेल,
केवल, बलविंद्र, मदन लाल, गुरदयाल सिंह, संपूर्ण सिंह व अन्य कृषक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन