हिमखबर न्यूज बद्दी : उपमण्डल
दण्डाधिकारी नालागढ़ ललित जैन ने दीपावली के उपलक्ष्य में आगजनी की घटनाओं से बचने
के उद्देश्य से आदेश जारी किए हैं कि नालागढ़ उपमण्डल में चिन्हित स्थानों पर ही
पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में राजकीय छात्र वरिष्ठ
माध्यमिक पाठशाला के पुराने भवन के स्कूल मैदान में, बददी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-थ्री के
समीप, दशहरा मैदान,
नई सब्जी मण्डी और हनुमान
मंदिर मैदान झाड़माजरी में, बरोटीवाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान के कौने में तथा
रामशहर में बस स्टेंड के समीप मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित
किए गए हैं।
![]() |
| (DEMO-PIC) |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन