शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

संदेश ने प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का किया शुभारंभ , महिलाओं की दी जाएगी प्रारंभिक शिक्षा

हिमखबर न्यूज बद्दी : डाबर इंडिया लिमिटेड की सामाजिक संस्था संदेश ने अपने सामाजिक निर्माण उत्तरदायित्व के तहत नारी शक्ति केंद्र (सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र) के अंतर्गत उत्तीर्ण 15 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हे स्वावलंबन बनाने के लिए प्रेरणा दी। इस अवसर पर मु य अतिथि संजीव इदाल्गी जीएम डाबर इंडिया लिमिटेड  बददी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही कौंडी गांव में बनी बहनों की पाठशाला    (प्रौढ़ शिक्षा केंद्र) का शुभारंभ संजीव इदालगी ने किया। इसमें अगले तीन माह में 15 वृद्व महिलाओं को प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी ताकि वे अपने रोजमर्रा का काम आसानी से कर सके। इस अवसर पर महाप्रबंधक संजीव इदालगी, डीजीएम एच आर रितेश सिंह, गुरदयाल सिंह, संजय कुमार साह परियोजना अधिकारी व प्रबंधक प्रशासन सुभाष ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
(डाबर इंडिया की संदेश संस्था के पदाधिकारी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटते हुए)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...