शनिवार, 18 अक्टूबर 2014

बद्दी पुलिस को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, एसपी कार्यालय में अगिनशमन विभाग ने दिया डैमो



हिमखबर न्यूज बद्दी : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन सप्ताह के पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में आपदा प्रबंधन पर आधारित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान बद्दी बरोटीवाला थानों के पुलिस कर्मियों ने व एसपी कार्यालय के स्टॉफ ने भाग लिया। इस दौरान फायर विभाग बद्दी की टीम ने आपदा के दौरान मुसीबत में फंसे पड़ोसियों की रक्षा व अपनी सुरक्षा के टिप्स सिखाए गए। हाई रैस्कयू के दौरान किस तरह मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है मॉक ड्रिल के माध्यम से टीम ने बताया। इस दौरान पुलिस के कर्मियों ने दिए गए टिप्स बखूबी सीखे। कार्यक्रम में एसपी बद्दी जी शिवा कुमार बतौर मु यतिथि मौजूद रहे। साथ ही डीएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार व एसएचओ बद्दी कमल चंद विशेष रूप से पहुंचे।  फायर विभाग के प्रभारी संत राम ने बताया कि देशभर में  आपदा प्रबंधक के गुर सिखाए जा रहे हैं ताकि देश के हर घर को सुरक्षित बनाया जा सके। सरकार ने यह मॉक ड्रिल स्कूलों में शुरू की है ताकि हर घर का बच्चा इसके प्रति जागरूक हो और आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों को अमल में ला सके।
(बददी एसपी आपदा प्रबंधन पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए)
(दमकल विभाग के कर्मचारी डेमो करते हुए )
इस दौरान फॉयर ब्रिगेड़ की टीम व पुलिस प्रशासन ने मिल जुल कर कार्यक्रम को सफल बनाया। मॉक ड्रिल के दौरान बताया कि गया कि किस तरह आपदा के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों को सबसे पहले कोने में छिपना, नजदीक पड़े वस्तु को जोर से पकडऩा और सिर को ढ़क कर बैठने जैसी आवश्यक जानकारियों को बांटा। कार्यक्रम के इंचार्ज व दमकल विभाग के देवदत्त ठाकुर ने बताया कि 13 से 18 अक्तूबर तक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को सुरक्षा व उनकी जि मेदारियों के प्रति जागरूक करवाया जा रहा है।  इस दौरान एसपी बद्दी जी शिवा कुमार, डीएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार, एसएचओ कमल चंद, दयाराम ठाकुर, सिक्योरिटी इंचार्ज अमृत शर्मा, सहित दमकल विभाग के संतराम, कार्यक्रम इंचार्ज डीडी ठाकुर, आपदा प्रभारी राकेश कुमार, टीचय यूनियन के श्याम लाल धीमान, ध्यान चंद, गिरिजा पठानिया, मनसा राम, भीम सिंह, भाग सिंह, कुलदीप सिंह, बलराम चंद, तिलक कुमार व अन्य भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...