हिमखबर न्यूज बद्दी :- बाइक की चपेट में
आने से बागवानियां में एक कामगार घायल हो
गया है। बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर
बागवानियां में ट्रक की बोडी रिपेयर की
दुकान पर कार्य करने वाला मनजीत सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। बद्दी की ओर से
तेज रफतारी से आई बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार नंगल
(रोपड़) निवासी परविंद्र भी गिर गया।
टक्कर लगने के बाद मनजीत बेहोश हो गया। जिस पर बाइक सवार वहां से फरार हो
गया।
एसपी जी शिवा
कुमार ने बताया कि यह हादसा बाइक सवार की लापरवाही के चलते
हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के
जुर्म में धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन