हिमाचल समाचार


बोलेरो गिरी खाई में 10 लोगों की मौत

 टौणीदेवी(हमीरपुर)। परनाली रोड पर मंगलवार देर शाम एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। बोलेरो में सवार करीब 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ घायल भी हैं। घायलों को हमीरपुर के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के ड्राइवर रमन भारद्वाज ने कूद कर जान बचा ली है, उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना मंगलवार देर शाम करीब 6:15 बजे की है, जब यह मजदूरों से भरी यह बोलेरो परनाली रोड से ऊहल की तरफ आ रही थी। घायलों के मुताबिक सामने से आ रही एक और गाड़ी को पास देने के वक्त बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ लुढ़क गई।

घायलों में पिपनी देवी, उमा देवी वासी जोधपुर(राजस्थान) शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक १० लोगों के मारे जाने की जानकारी मिल रही थी। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन खून से बुरी तरह लथपथ था और छोटे-छोटे बच्चे जिनमें किसी की टांग अलग थी, तो कई बाजू खो बैठ थे। दुर्घटना का मंजर दर्दनाक था। शवों को निकालने के लिए मौके पर एसपी जगत राम, एडीसी चौधरी, एसडीएम सतीश कुमार भी पहुंच गए थे। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं, 4 लड़कियां, एक लड़का और 2 से 5 वर्ष के चार अन्य बच्चे थे।

राजस्थान के रहने वाले यह मजदूर पिछले करीब चार माह से ऊहल से परनाली के लिए बन रहे रोड के कार्य में लगे हुए थे। यह सड़क पक्की हो रही है और मजदूरी करने के बाद यह सारे ऊहल लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। यह लेबर ठेकेदार पवन की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन मजदूरों की काम करने वाली जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर झुग्गियां हैं, जहां पर यह रात को रहा करते हैं, पुरुष मजदूरों ने महिलाओं और बच्चों को जल्दी जाने के लिए कहा ताकि वह वहां पहुंच कर खाना तैयार करें। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि रास्ते में ही सब कुछ तबाह हो जाएगा।


बच्चे की गर्दन अलग
तीन वर्षीय बच्चे की इस दुर्घटना में गर्दन ही अलग हो गई। वह दुर्घटना होने से पहले खिड़की से गिर गया था। बोलेरो के ड्राइवर ने भी खिड़की से कूद कर जान बचा ली।


ऊहल अस्पताल में ताला
ऊहल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगे होने के कारण घायलों को इलाज नहीं मिल पाया। उन्हें वहां से टौणीदेवी और फिर वहां से रीजनल अस्पताल रेफर किया गया।

साभार दैनिक भास्कर 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...