मंगलवार, 11 नवंबर 2014

बुधवार को बैंक हड़ताल में बददी नालागढ़ भी शामिलदिसंबर माह से करेंगें, जोन वाईज हड़ताल-धीमान..!!

बद्दी न्यूज : पूरे भारतवर्ष के बैंको में यु.एफ.बी.यू बैंक फैडरेशन की तरफ से एक दिन की राष्ट्रव्यापी हडताल के दौरान बीबीएन क्षेत्र के सभी बैंको को बुधवार को बैंक बन्द करने का निर्णय लिया है। नालागढ़ इकाई कार्यकारिणी सदस्य हरिराम धीमान व व बद्दी इकाई अध्यक्ष हरभजन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के अडियल रवैये के कारण यु.एफ.बी.यू. बैंक एसोसिएशन ने बुधवार हडताल के दौरान बैंक करे बंद रखने का ठोस निर्णय लिया है।  उन्होने कहा कि बैंको की इस हडताल के पीछे मु य कारण कर्मचारियों के दो साल से लंबित पड़े  वेतन को बढाने की मांग को पूरा करवाना है। बद्दी व नालागढ़ के बैंक कर्मचारियों ने सरकार  से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी लंबित पड़ी मांग को पुरा किया जाए। कर्मचारियो ने चेताया कि दिसबंर माह से पूरे देश में जोन वाईज हडताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

सेवा भारती के रक्तदान शिविर में 75 ने दिया रक्त,भारत विकास परिषद के संयोजक ने किया शुभारंभ..!!

(सेवा भारती बद्दी द्वारा अयोजित रक्तदान शिविर में
खूनदान करते लोग)
बद्दी न्यूज : सामाजिक संस्था सेवा भारती ने डा. हेडगेवार स्मारक समिति के सहयोग से शिव मंदिर बद्दी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के संयोजक महेंद्र ग्रोवर ने किया जबकि रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के डाक्टरों की टीम ने कैंप का संचालन किया जिसमें 75 से ज्यादा युवाओं ने रक्त दिया। सेवा भारती बद्दी के अध्यक्ष जगदीप सिंह अरोडा व सचिव महेंद्र राजपूत ने बताय कि सेवा भारती हर साल ऐसे शिविर का आयोजन देश व समाज के हित में करती है। डा रोहित अग्रवाल व डा विजय सूदन ने बताया 18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति जिसका वजन 45 किग्रा से उपर हो हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। इसको करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। शिविर में विशेष तौर पर उपस्थित बीडीसी के वाईस चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर ने लोगों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक सं या में रक्तदान करें ताकि ताकि समय पर किसी व्यक्ति या घायल सैनिक की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर बीआरडी मैडीलैबस की दो महिलाओं रेशमा व मोनिका राणा ने भी रक्तदान कर युवाओं का उत्साह बढाया। बद्दी की दवा कंपनी बीआरडी मैडीलैबस के 21 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख तौर पर सुमित, केशव राम कोली, प्रदीप भगत, एचआर धीमान, दीपक कुशवाहा, सुरेश, राजीव गुप्ता, सन्नी, राज किशोर, बबलू पंडित, राकेश चौहान, कृष्ण सरोहा, सचिन बैंसल, सुखविंद्र सिंह, रविकांत, संजीव वर्मा दावत, नरेंद्र बिष्ट, संजीव शर्मा, रमेश चंद, संजीव, राजेश बंसल, विनोद कुमार, अमन गोयल, राजन भगत, अनिल ठाकुर, दीपकुमार, कमल चंद, सोनू बंसल, संजय राणा, ओम शर्मा, संजय आहुजा, जगतार सिंह, जमील ाान, पुष्पराज, मनमोहन शर्मा, ऋषि भारद्वाज, कमल गोयल, पुनीत, इकबाल, संयज नरुला, अशोक गर्ग, रोहित, यादव लाल, रवि हिसारिया, रेशमा, महेश, गणेश दत्त, मोनिका, विजय सिंह, ताराचंद, बाल्मिक हरिभाऊ, राजेश गुप्ता, दीपक, संदीप जोशी, सुनील, गरजा राम, प्रेमपाल, हरप्रीत आदि शामिल थे। डा हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष डा विक्रम बिंदल व फार्मा विंग के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार जताया और कहा कि इस अभियान के लिए सभी को जागरुक होना पडेगा।

ट्रेड यूनियनों को जेपी नड्डा की नियुक्ति से जगी आस, अब श्रमिकों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा...!!

बद्दी न्यूज : प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता जगत प्रकाश नड्डा का केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री बनने से प्रांत के श्रमिक संगठनों को मजदूर की सेहत और ज्यादा दुरुस्त होने की आस जगी है। मजदूर संगठनों का कहना है कि श्री नड्डा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और उस दौरान उनका कार्यकाल अति सराहनीय रहा था। यहां तक बददी में उन्होने की ईएसआई डिस्पेंसरी की नींव रखी थी और नड्डा जी के प्रयासों से ही मजदूरों को स्वास्थ्य लाभ मिला था। हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल ने कहा पहले जगत प्रकाश नड्डा के पास सिर्फ हिमाचल था लेकिन पूरे भारत का स्वास्थ्य आ गया है। और केंद्रीय मंत्री होने के नाते ईएसआई विभाग में सुधार होने की आशा है। मेलाराम चंदेल ने कहा कि जब मैं सन 2000 में श्रमिकों की स्वास्थ्य मांगों के लिए बददी शहर में 120 घंटे के अनशन पर बैठा था जो श्री नड्डा ने ही यहां आकर मेरा अनशन तुडवाया था। वहीं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल चौधरी ने कहा कि अब हमें आशा है कि ईएसआई अस्पताल बददी को सुपर स्पैशिलिटी का दर्जा मिलेगा और उनका संपूर्ण इलाज बददी में ही होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में ईएसआई अस्पताल अस्पताल सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है और थोडी सी बीमारी पर श्रमिक को आगे रैफर कर दिया जाता है। मजदूर नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की नाकामी की वजह से बददी का मैडीकल कालेज मंडी शिफट कर दिया गया। अब प्रदेश के सभी श्रमिक संगठन केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे और बददी के लिए अलग से मैडीकल कालेज की मांग करेंगे। 

केंद्र में नड्डा की मौजूदगी का लाभ ले प्रदेश सरकार: संदीप , कहा बीबीएन को ढंग से बसाया होता तो नहीं पड़ती उद्योगपतियों को बुलाने के जरूरत..!!

बद्दी न्यूज : भाजपा एसटी सैल के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को केंद्र में मंत्री बने जगत प्रकाश नड्डा से लाभ लेना चाहिए। न कि राजनीतिक प्रतिबंधता के चलते विकास में रोड़े अटकाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी का लाभ प्रदेश को मिलना चाहिए और प्रदेश सरकार को इसके लिए सहयोग करना चाहिए। संदीप ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि केंद्र में रहते हुए भी कांग्रेस के नेता प्रदेश में विकास की रफतार को नहीं बढ़ा सके और न ही प्रदेश में औद्योगिक निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में जाकर उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है। लेकिन सरकार ने पहले से बसे औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला में सड़कों, आधारभूत ढांचे, पानी, बिजली, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर कतेई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आज प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र में सड़कों, पानी व बिजली की कमी से जूझ रहे कई उद्योगों ने यहां से प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते पलायन कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार पहले से बसे इस औद्योगिक क्षेत्र को सुनियोजित ढंग से बसाती तो आज सरकार को बाहरी राज्यों में उद्योगपतियों को बुलावा देने की जरूरत नहीं पड़ती। इस मौके पर संदीप चौधरी के साथ एसटी मोर्चा के प्रदेश सचिव बाबू राम नेगी, पवन कुमार, शहरी भाजपा अध्यक्ष तरसेम चौधरी, भाग सिंह चौधरी, योगिता नेगी, रूप सिंह नेगी समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

अग्रसेन विवि में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया , नैतिक मूल्य पर आधारित शिक्षा पर दिया बल...!!

बरोटीवाला न्यूजमहाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जंयती के उपलक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जीवन यात्रा से संबंधित फोटो गैलरी के साथ-साथ डाक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में वाद-विवाद, पोस्टर मेंकिग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मु य अतिथि कुलपति प्रो0 एस.पी. बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अच्छा और सफल इंसान बनने के लिए मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जीवन की यात्रा से प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि  आज का युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। डा0 बंसल ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा आज की जरूरत है । उन्होने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु परिश्रम और लगन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होने विभिन्न सफल व्यक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें इनकी जीवनी से शिक्षा लेनी चाहिए और हार से डरना नही चाहिए बल्कि जीत की अग्रसर रहना चाहिए। डा0 बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्टाफ  के सामूहिक प्रयासों से  विश्वविद्यालय उत्कृष्टता की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होने कहा कि विवि में हर दिन कोई न कोई उद्योग विशेषज्ञ  विद्यार्थियों से मिलते है तथा अपने अनुभव साझा करते है।   
इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डीन अकेडमिक अफेयर्स-प्रो0 एन.एस. बावा, रजिस्ट्रार- अजय पौद्दार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो0 रमेश मिश्रा,  इंस्टीडयूट ऑफ टेक्नोलॉजी की निदेश्क- डा0 पामेला चावला, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेषक डा0 जार्ज थॉमस, स्कूल ऑफ अर्किटेक्चर एण्ड डिजाईन की निदेशक -डा0 नीरजा बब्बर, मेडिकल आफि सर डा0 सुनीता बंसल, कंट्रोलर ऑफ  एक्जामिनेशन सुदेष कुमार के साथ-साथ प्राध्यापक उपस्थित रहे। 

रविवार, 9 नवंबर 2014

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या सिर में लोहे की रॉड से किया प्रहार शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार .....!!


बरोटीवाला न्यूजऔद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत पड़ते गांव दसौरा माजरा निवासी एक युवक की शनिवार रात को कुछ लोगों ने सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। बेशक पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है परन्तु फिर भी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है व हत्या के कारणों व इसमें संलिप्त लोगों को पकडऩे में जुटी है। शनिवार रात करीबन दस बजे ग्राम पंचायत भटौलीकलां के तहत पड़ते गांव दसोरामाजरा निवासी युवक निर्मल कुमार (24)पुत्र रूलदु राम जो कि भटौलीखुर्द में बिरला उद्योग के पास दुकान करता था व दुकान बंद करके घर वापिस आ रहा था।  तो उसी समय कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोकी व उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया व उक्त युवक जमीन पर गिर गया । घायल अवस्था में युवक को छोड़ कर  हत्यारे मौके  से फरारा हो गये। रात को करीबन 11 बजे जब हत्या का शिकार हुए युवक का भाई डयूटी से वापिस आ रहा था तो उसने सड़क की एक और अपने भाई की मारूति गाड़ी खड़ी देखी व पाया कि उसका भाई खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ है। युवक के भाई ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी व मौके पर ही पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस कुछ भी बताने को नहीं तैयार 

बेशक पुलिस इस मामले में अभी तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं है फिर भी सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफतार किया है । जानकारी यह भी मिली है कि एक व्यक्ति ने स्वयं पुलिस थाना पहूंच कर मारपीट की शिकायत भी दर्ज करवाई है व एक अन्य युवक को पुलिस ने रात को करीबन अढ़ाई बजे उसके घर से गिरफतार किया है।
आपसी रंजिश का था मामला-
जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की घटना घटी है व इससे पहले भी इन दोनों गुटों में किसी मामले को लेकर खींचतनी चली हुई थी व मामला बरोटीवाला पुलिस के पास विचाराधीन है।
स्थानीय लोगों ने जताया रोष
ग्राम पंचायत भटौलीकलां में हुए युवक हत्याकांड से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हत्या पर शौक प्रकट करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बी.डी.सी. वाईस चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत भटौलीकलां के प्रधान अच्छरपाल कौशल, समाजसेवी रामजी ठाकुर, अल्पसं यक मोर्चा के अध्यक्ष बिल्लू खान का कहना है कि दसोरामाजरा में हुए हत्या की इस घटना से पूरा क्षेत्र शोक ग्रस्त है व यह क्षेत्र उद्योगों के नजदीक होने के चलते यहां पुलिस प्रशासन को भी गश्त बढ़ानी चाहिए।
शक के आधार पर दो लोगों को किया है गिरफतार
एस.एच.ओ. बरोटीवाला क्षमादत्त शर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता सकती व पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर दो लोगों को गिर तार किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य युवक ने शनिवार रात को मारपीट का मामला दर्ज करवाया है व पुलिस इस केस के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
जल्द सुलझा लिया जाएग मामला---एस.पी.
पुलिस अधीक्षक बद्दी जी. शिवा कुमार का कहना है कि हत्या के इस मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है व जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा व आरोपी गिरफतार किए जाएंगे।

बुधवार, 5 नवंबर 2014

बद्दी में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण...!!

बद्दीनगर परिषद की लचर कार्य कार्यप्रणाली के चलते दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी आम जनता को दो चार होना पड़ रहा है। 
बद्दी शहरी इकाई अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने दुकानदारों की लिखित शिकायत की है, जिन्होंने अपनी दुकानों के बाहर अवैध कब्जे किए हैं। शिकायत  मंगलवार को शहरी विकास विभाग निदेशक भेज दी है। तरसेम चौधरी ने बताया कि बद्दी बाजार में दुकानदारों सड़क के बीच कब्जा जमा रखा है। इसकी शिकायत पिछले माह नप बद्दी के कार्यकारी अधिकारी सुधीर  शर्मा को दी थी, लेकिन एक माह का समय बीत जाने के बाद नप०  ने अतिक्रमण करने वाले दुकाानदारों के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाया। तरसेम चौधरी बताया कि दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क के बीच में ही अपनी दुकानें बढ़ा ली है जिसके चलते पुरानी सब्जी मंडी में जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है। चौधरी ने शहरी विकास विभाग के निदेशक से मांग की है कि अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए ,
जब इस बारे मेें शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठाानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया की मेरे पास अतिक्रमण की किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। अगर किसी ने बद्दी में अतिक्रमण किया हुआ है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 


बद्दी की पुरानी सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण । 

बागी की वापसी पर बीडीसी सदस्य ने उठाए सवाल, किसी भी कीमत पर दागी और बागी वापिस न हो..!!

बरोटीवाला न्यूज  :दून भाजपा में बागी नेताओं की वापिसी को लेकर पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं और कहा कि गुण दोष के आधार पर ही पार्टी में उनकी एंट्री हो। बरिष्ठ भाजपा नेता व बीडीसी सदस्य  बरोटीवाला परमिन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हमें हाल ही के लोस चुनावों में 12 हजार की बढत मिली है तो किसी
बागी नेता की बीजेपी में वापिसी का कोई औचित्य बाकी नहीं रह जाता। परमिंद्र नेगी ने कहा कि पार्टी से एक बार गद्दारी करने पर तो माफ किया जा सकता है लेकिन बार बार करने वालों को नहीं। बीडीसी सदस्य ने कहा कि आज देश व प्रदेशों में भाजपा की जो लहर चली हुई है उसमें बागियों व दागियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होने कहा कि वर्तमान में मोदी की नेतृत्व में जो विकास हुआ है उसके बाद दून से किसी भी साधारण कार्यकर्ता को टिकट दे दिया जाए तो वह आसानी से सीट निकाल सकता है इसलिए धन्ना सेठों के दिन अब बीत गए हैं।  उन्होने कहा कि जहां तक बागी ने गत दिनों बयान दिया था कि वह रुठों को मनाने के लिए घर घर जाएंगे तो यह बयान हास्यास्पद है। नेगी ने कहा कि दून बीजेपी एकजुट है व इसमें कोई भी रुठा नहीं है तो बागी किसको मनाने की बात कहकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पार्टी मां के समान होती है तो बागी ने दो बार पार्टी से दगा क्यों दिया इसका जबाव हर निष्ठावान कार्यकर्ता चाहता है। बीडीसी सदस्य ने कहा कि अगर बार बार धोखा देने वालों व भाजपा सरकार के समय निजी फायदे लेने वालों को पार्टी में वापिस लिया गया तो बरोटीवाला एरिया के कार्यकर्ता पार्टी को छोडने को गुरेज नहीं करेंगे। वरिष्ठ नेता ने दून मंडल भाजपा व पार्टी हाईकमान से आग्रह किया कि वह किसी भी कीमत पर बागियों को पार्टी में वापिस न लें अन्यथा निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन को बाय बाय करने से गुरेज नहीं करेंगे और संगठन को भारी नुक्सान पहुंचेगा।

ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत, मृतक व्यक्ति नालागढ़ का रहने वाला था .....!!

नालागढ़ न्यूज : नालागढ़- दतोवाल मार्ग पर दतोवाल के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से राहगिर की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति नालगाढ़ के वार्ड आठ का रहने वाला था। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नालागढ़ निवासी मुकेश वर्मा (30) पुत्र तरसेम वर्मा मंगलवार देर सांय करीब दस बजे दतोवाला में सडक़ के किनारे खड़ा होकर
घर आने के लिए किसी वाहन से लिफट लेने की तैयारी कर रहा था तभी इस दौरान नालागढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालाक ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया। इस दौरान वहां पर हमीरपुर निवासी कामगार अजय कुमार अपनी फैक्टरी की बस का इंतजार कर रहा था ! उसने इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को पंजेहरा के समीप दबोच लिया।  घायल हालत में मुकेश वर्मा को एक  निजी वाहन से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक सुंदर नगर निवासी सोहन लाल को गिरफ्तार  कर ट्रक को सीज कर लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में धारा 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उद्योग में 6 लाख की चोरी मामला दर्ज ...!!

बद्दी न्यूज : औधोगिक नगरी  नालागढ के एक उधोग में कच्चा माल  चोरी होने  की शिकायत मिली है । उधोग में काम करने वाले विरेन्द्र शाही ने बताया कि  वह  कम्पनी में  काम करने  गया तो वहां पर  स्टोर से  कच्चा माल चोरी  हो गया । जिस पर उसने  अपनी कम्पनी जी एन बी में  सामान की जांच की  ते  इस दौरान स्टोर से 63 किलो गा्रम  कच्चा माल  पाउडर  गायब पाया । विरेन्द्र शाही ने बताया कि उसने इसकी सूचना  कम्पनी प्रबन्धन व पुलिस को दी । पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है और आगे छानबीन की जा रही है । कम्पनी प्रबन्धन ने बताया  की इस  कच्चे माल की कीमत लगभग  साढे 6 लाख रूपए है ।

रविवार, 2 नवंबर 2014

पुलिस चौकी प्रभारी की हार्ट अटैक से मौत...!!

परवाणु न्यूज : पुलिस थाना परवाणु के तहत पुलिस चौकी भोजनगर में चौकी प्रभारी नेकराम (48) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति (हार्ट अटैक) रुक जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नेकराम अपने सहायक जय सिंह के साथ शुक्रवार सायं लगभग साढ़े 6 बजे पुलिस चौकी के तहत ग्राम पंचायत प्राथा के गांव सिंदल में किसी मामले की छानबीन करने के लिए गए थे लेकिन जैसे ही वहां पहुंचे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा , 108 की सहायता से उन्हें ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से सुबाथू के तहत दयोगी गांव का निवासी था। शनिवार ईएसआई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पूर्व थाना प्रभारी मीनाक्षी के नेतृत्व में पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने स्व. नेकराम को पुष्पांजलि अर्पित की।

बद्दी में रैडक्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्या में, कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ एस डी एम् नालागढ़ ने भी भी पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का मन खुश किया ...!!


(रैडक्रॉस की सांस्कृतिक संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती स्कूली छात्राएं)
बद्दी न्यूज  : हाऊसिंग बोर्ड बद्दी के दशहरा ग्राऊंड में आयोजित रैडक्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्या चंडीगढ़ के क्लासिकल सिंगर अंकुश जोली के नाम रही। उन्होंने अपनी मनमोहक आवाज में पुराने गाने गाकर उपस्थित श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। अंकुश ने ए मेरी जोहरा जफी तुमे मालूम नहीं, मेरे महबूब कयामत होगी आज रूसबा तेरी गलियों में महोबत होगी, कोरा कागज का मन मेरा इस पर लिख दिया नाम, मैं तैनू समझावां की तेरे वाजों न लगदा जी, सुन रहा है ना तू रो रही हू मैं, पंजाबी गीत जुगनी समेत अनेकों मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पुरानी गीतों को ताजा किया। समारोह में एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने भी पहाड़ी गीत माये दी मेरिए शिमला दे राहे, चंबा है किनी दूर गाकर उपस्थित श्रोताओं को जहां हैरान किया वहीं खूब तालियां भी बटोरीं। रिधी पैकेजिंग व रोटरी कल्ब के संयुक्त सौजन्य से आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने किया और उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्ष रोटरी कल्ब बद्दी के प्रधान एंव उद्योगपति मुकेश जैन ने की। इस अवसर पर एसडीएम ललित जैन के साथ तहसीलदार बद्दी केशव राम कोहली, रोटरी कल्ब के प्रधान मुकेश जैन, डा. सीएल भारद्वाज, करूण कश्मीरी, संजय भसीन, विपिन गुप्ता, रमन गुप्ता, राजेश बंसल, रेनू  भसीन, रश्मी सूद, राजेश सूद, अल्का गुप्ता, विमला भारद्वाज, समुेद्धा गुप्ता, राम स्वरूप, परमिंद्र सिंह, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव कंसल, एन पी कौशिक, तरसेम चौधरी, के एस आर्य, कपिन देव, आलोक सिंह, निर्मल सिंह, संगत सिंह, चंद्रमणि चंदेल, गुरमेल चौधरी, मेला राम चंदेल, व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण कौशल, उपप्रधान भाग सिंह, सुभाष गर्ग समेत भारी सं या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

          

निजी दवा उद्योग के निदेशक ने लगाया चोरी का आरोप ...!!

नालागढ  न्यूज : नालागढ उपमण्डल के दत्तो वाल स्थित एक दवा बनाने वाली कम्पनी  के डायरेक्टर  ने अपनी कम्पनी  से सामान चोरी होने की शिकायत  दर्ज करवाई है । मिली जानकारी के मुताबिक  दत्तोवाल स्थित  मास फार्मा कैम कंपनी  के  डायरेक्टर ने आरोप लगाया है कि कम्पनी में से  बहुत सा सामान गायब  हो गया है  जिसे कम्पनी में कुछ कर्मचारी इसे उत्पादन  का  नुकसान कह रहे हैं परन्तु मेंरी  अनुपस्थिति में हुए इस नुकसान  को मैं  उत्पादन नुकसान नही माना सकता  मेरा मानना है की  यह  एक चोरी का मामला है ।  और इस की छानबीन की जानी चाहिए  लाखो रूपए के इस नुकसान के लिए  चोरी करने वालो को सजा की मांग की है । डायरेक्टर  मास फार्मा कैम दत्तोवाल  में चोरी  की शिकायत करने की  पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक  ने भी  की है । एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और  इस बारे में  तफतीस की जा रही है ।

50 किलो वर्ग में कडुवाना व मकडोली के बीच होगा फाइनल 60 किलो वर्ग में रोहतक की दोनों टीमें भिडेंगी...!!

बद्दी न्यूज : प्रीत हेल्थ क्लब कडुवाना की ओर से खेली जा रही कबड्डी प्रतियोगिता में 50 किलो वर्ग के  फाइनल में मेजबान कडुवाना व मकडोलीकी टीम ने प्रवेश कर लिया है। कड़ुवाना के खेल मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता का तहत पचास किलो वर्ग में  पहला सेमीफाइनल कडुवाना व हरियाणा की भुडश्याम स्कूल टीम के बीच  हुआ। जिसमें कडु़वाना ने जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मकड़ोली की टीम ने कड़ुवाना बी को पराजित किया। फाइनल मैच मेजबान कडुवाना व मकड़ोली के बीच खेला जाएगा।
(बद्दी मेे कबड्डी प्रतियोगिता में अगले दौर में प्रवेश करने वाली विजेता टीमें मु य अतिथि के साथ)
60 किलो वर्ग में रोहतक व राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक ए की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह दोनों टीमें हरियाणा की है। सेमीफाइनल मैच में रोहतक की टीम ने रोहतांवाला व राजीव गांधी स्टेडियम ए टीम ने भुडशाम स्पोट्र्स क्लब को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच रोहतक व राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक ए के बीच खेला जाएगा। ओपन प्रतियोगिता में रेहड़ू ने नगल की टीम को पारजित कर अगले
दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्ड़ी प्लेयर अजय ठाकुर ने पचास किलो वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले टीमों के परिचय करने के बाद मैच का शुरू कराया। इस मौके प्रीत हेल्थ क्लब के अध्यक्ष प्रीत चौधरी, रमन कौशल, करनैल, कुलदीप, गुरदीप, कप्पू, प मी, मनजीत सिंह काला, जसवीर, गोलू, गुरमैल, कप्पा, अवतार, हैपी, गट्टी, सोनू, मोहना, दीपू, भीम, रोडा, हेमा, राजू, पमू, भागा, स्वर्ण, बिट्टू, नरेश विक्की, जसप्रीत,  सोहन सिंह, प्रदीप, वीरचंद ने भाग लिया।

राज्य स्तरीय वन निगम प्रतियोगिता में बद्दी डिवीजन का दबदबा, बद्दी डिवीजन की टीम ने झटके तीन गोल्ड व एक कांस्य पदक.....!!

(राज्य वन कर्मचारी निगम खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने के बाद बद्दी निगम की टीम सामूहिक चित्र में) 
बद्दी न्यूज : हिमाचल प्रदेश राज्य वन कर्मचारी निगम द्वारा चंबा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बद्दी डिवीजन ने अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में बद्दी डिवीजन के खिलाडिय़ों ने शॉट पुट में गोल्ड मैडल, जैवलिन में गोल्ड मैडल व कांस्य के अलावा रस्साकस्सी प्रतियोगिता में भी गोल्ड मैडल हासिल किया। टीम का बद्दी डिपो पहुंचने पर मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। बद्दी यूनियन की कार्यलय प्रबंधक सरोज सैमुअल ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा बद्दी वन निगम के खिलाडिय़ेों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। अपने काम के साथ साथ अपने शरीर को हृष्टपुष्ट रखना और प्रतियोगिता में उ दा प्रदर्शन करना एक बड़ी बात है। राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर ने कहा कि खिलाडिय़ों को खेलों में और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए महासंघ भी भरकस प्रयास करेगा। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए बताया कि जैवलिन में विशन दत्त ने गोल्ड मैडल व राम सिंह ने कांस्य पदक जीता, जबकि विशन दत्त ने शॉटपुट प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल किया। रस्साकस्सी की प्रतियोगिता में डिवीजन के करीबन एक दर्जन खिलाड़ी जिसमें संजय शर्मा, जगत राम शर्मा, सीता राम, अशोक कुमार, विशन दत्त, अमर सिंह, जगदेव नेगी, नरायण दास, तेजू, महेन्द्र, देवी राम व पीपी ठाकुर ने उ दा प्रदर्शन कर तीसरी बार गोल्ड मैडल झटका। जीत का बाद बद्दी पहुंचने पर विजेता टीम का सादे समारोह के दौरान जोरदार स्वागत कर सभी खिलाडिय़ों को स मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रबंधक सरोज सैमुअल, हेमलता शर्मा, बद्दी कर्मचारी इकाई के प्रधान संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर, रणजीत सिंह, अमर चंद, सीता राम, दिला राम, निक्का राम, कुलबंत, प्रमोद, भुपेन्द्र समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


शनिवार, 1 नवंबर 2014

बद्दी में शुरू हुए जिला स्तरीय रेड क्रोस मेले की कुछ झलकियाँ

(बद्दी में शुरु हुए जिला स्तरीय रैडक्रास मेले का शुभारंभ करते अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत कुमार)
(रैडक्रास मेले के दौरान स्टालों का अवलोकन करते स्थानीय लोग)

(मेले में आयोजित शिविर के दौरान रक्तदान करते इंडोरामा उद्योग के कर्मचारी)

गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014

उद्योग में आग करोड़ों का नुक्सान

बद्दी न्यूज :  — औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत किश्नपुरा स्थित गत्ता उद्योग में शॉट सर्किट के कारण लगी आग से उद्योग के तीन शैड जलकर स्वाह हो गए। आगजनी से करीब अढ़ाई करोड़ के  नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटों की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि करीब 11 बजे किश्नपुरा स्थित यूनिवर्सल पिं्रट पैक उद्योग के स्टोर सेक्शन में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में उद्योग के स्टोर सेक्शन के तीन शैडों को अपनी चपेट में ले लिया । उद्योग की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने इस हादसे की दमकल केंद्र बद्दी को सूचना दी ,जिस पर दमक ल केंद्र बद़दी से तीन फायर टेंडर मौेके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग पर काबू पाने में करीब छह घंटों तक  दमकल कर्मियों को मशक्त करनी पड़ी। आगजनी से उद्योग परिसर में पड़ा तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से उद्योग का प्रोड्क्शन एरिया, जिसकी कीमत करीबन सात करोड़ आंक ी गई है ,को बचा लिया गया। उद्योग प्रबंधन आगजनी  के कारणों व इस कारण हुए नुकसान के आकलन में जुट गया है। दमकल केंद्र बद्दी के अधिकारी संतराम ने बताया कि आगजनी से करीब अढ़ाई करोड़ के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। इसके बाद भी एहतियातन  एक फायर टेंडर उद्योग परिसर में तैनात किया गया है ,ताकि बीच-बीच में सुलग रही आग को बुझाया जा सके।

बुधवार, 29 अक्टूबर 2014

तहसीलदार की चाबी से ही खुला ताला,तहसीलदार ने पटवारी को दिया नोटिस

बद्दी न्यूज : बददी के निकट भुड्ड स्थित पटवार सर्कल में ताला टूटने की बात निराधार निकली है। ताला उसी चाबी से खुला जो कि तहसील आफिस में पडी थी। फिर भी विभागीय  संतुष्टि के लिए भुड्ड स्थित स्थित पटवार सर्कल में ताला तोडऩे के मामले में तहसीलदार ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, तहसीलदार  केशव राम कोली ने अपने स्तर पर की जांच की। 23 जुलाई को पटवारी संगत राम ने जो चाबी  तहसीलदार को सौंपी थी उसे चाबी से ताला खुल गया। तहसीलदार का कहना है इसकी जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। इसलिए पुलिस के कहने पर पटवार सर्कल में एक ओर ताला लगा कर वहां पर चौकीदार को तैनात कर दिया है। यह चौकीदार तब तक पटवारी सर्कल की देखरेख करेगा जब तक फोरसिंग टीम वहां से सैंपल नहीं लेती है। तहसीलदार ने बताया कि तहसीलदार ने 23 जुलाई को उनके पास अतिरिक्त कार्यभार की चाबियां उ्न्हें सौंपी गई जिसमें भुड्ड के पटवारी ने भी चाबी दी। अब उसी चाबी से ताला खुला इसलिए पटवारी द्वारा जबरन ताला टूटने का मामला प्रथम दृष्टि में निराधार पाया गया। अगर ताला तोड़ कर नया ताला लगाया गया होता तो इस चाबी से ताला नहीं खुलता। इसके अलावा पटवार सर्कल का रोजनामचा उनके पास है। इसलिए कोई भी रिकार्ड देने से पहले उसमें दर्ज होना जरूरी है। उधर, पटवार एंव कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलीप सिंह राणा, महासचिव प्रेम ठाकुर, बद्दी इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह दो प्रापर्टी डिलरों की आपसी लड़ाई है जिसमें पटवारी को जबरन घसीटा जा रहा है। जब तहसीलदार के पास दी गई चाबी से ताला खुल गया तो कहां पर हेराफेरी है। यह सभी आरोप निराधार है। राजनीति से प्रेरित होने से पटवारी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है जो कि सहन नहीं किया जाएगा। जो डीलर जानबूझकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं उनको बेनकाब किया जाएगा।

पटवारियों के पद भरने को जिलाधीश से मिले ग्रामीण

बद्दी से वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट 
(जिलाधीश कार्यालय सोलन में पटवारियों की कमी को लेकर
ज्ञापन सौंपते दून के किसान)
बद्दी एवं नालागढ़ तहसील में पटवारियों की कमी के लेकर छह पटवार सर्कलों के ग्रामीणों ने सरकार के विरुद्व मोर्चा खोल दिया है। दून विस क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल जिला भाजपा उपाध्यक्ष चौधरी जसवंत सिंह ने के नेतृत्व में जिलाधीश सोलन कार्यालय पहुंचा और वहां डीसी की अनुपस्थिति में एडीसी को ज्ञापन दिया। दून के समाज सेवक व किसान नेता जसवंत सिंह ठाकुर ने आरोप जडा कि हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पटवार सर्कल बंद होने से आम जनता बुरी तरह परेशान है लेकिन कोई भी प्रतिनिधि लोगों का दर्द को नहीं समझ रहा । उन्होने जिलाधीश कार्यालय को बताया कि पटवार सर्कल बंद होने की वजह से जमीनों की फर्दे तथा ततीमा, जमीन का इन्तकाल, जमीन की निशानदेही आदि के लिए किसान इधर उधर भटक रहा है पटवार सर्कल में जाता है और वहां पर ताला लटका देख कर मायूस हो कर घर लौट आते हैं । इसी तरह की परेशानी प्रदेश के नौजवानों तथा विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है जिनकों प्रमाण पत्रों के लिए पटवार सर्कलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं । किसी ने स्कूल कालेजों में दाखिला लेना है तो किसी ने स्कूल कॉलेजों मेें प्रमाण पत्र देना है कइयों को नौकरी के लिए आयू प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा आमदनी प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ती है । पटवार सर्कल बंद होने की वजह से सभी लोग तीन महीनों से परेशान हैं । जिला सोलन में 38 पटवार सर्कल बंद पड़े हैं । इस तरह बद्दी तहसील के 8 पटवार सर्कल, कुठाड़ तहसील के 5 पटवार सर्कल बंद पड़े हैं  जिसका खामियाजा जनता उठा रही है ।  सोलन जिला की जनता सर्कलों में पटवारी व कानूनगो के न होने की वजह से बहुत परेशान हैं बद्दी तहसील के 8 पटवार सर्कल, कुठाड़ तहसील के 5 पटवार सर्कल जो कि दो महीनों से बिल्कुल लगातार बंद पड़े हैं । अगर सात दिनों के अंदर पटवार सर्कलों में पटवारी तथा कानूनगों नहीं आये तो जनता आन्दोलन का रास्ता अपना लेगी । प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ठाकुर के अलावा रणजीत सिंह मैहता, मदन लाल चंदेल, हंसराज ठाकुर, विधिचंद, यादराम, रामलोक शर्मा, ललित, चंद्रशेखर, प्रवीण, रतन सिंह, विक्रम, पितांबर ठाकुर, वेद प्रकाश, राजकुमार, भूपेंद्र, नरेंद्र, अर्जुन सिंह, मिथुन, धर्मपाल मैहता, रामगोपाल, हरबंस, सुरेंद्र, आर के दास, विनोद, रविंद्र, राजेंद्र, मनोहर, अश्विनी, रिंकू, रामप्रकाश, दिनेश, कमलेश, विशाल, गुफार खान, राजकुमार, श्याम लाल, संत लाल, अरुण, विपन गुप्ता, सोहल लाल, रुलदू , शिवकुमार, नसीब, अनिल, अमर, बाबू राम व बीर सिंह सहित कई लोगों का हस्ताक्षरित पत्र सौंपा है।


दंगल में राजनेताओं को बुलाने से परहेज किया जाएगा अब कोई अधिकारी व उद्यमी ही होगा मुख्य अतिथि

बद्दी न्यूज : औद्योगिक नगर बद्दी में हर वर्ष होने वाले प्रदेश के सबसे बड़े कुश्ती दंगल में मु य अतिथियों को बुलाने को लेकर चला आ रहा विवाद थम गया है। कुश्ती दंगल कमेटी बद्दी की मासिक बैठक मंगलवार देर रात तक चली बैठक में कार्यकारिणी ने स्पष्ट कर दिया कि कुश्ती दंगल में किसी भी दल के राजनेता को समारोह में आने के लिए विधिवत आमंत्रित नहीं किया जाएगा। नेताओं की बजाय अधिकारी व उद्यमी को बुलाने बारे सेाचा जाएगा। कांग्रेस से जुडे लोग स्थानीय विधायक को बुलाने के लिए कहते रहे लेकिन दूसरे दलों के लोग समस्त राजनेताओं से परहेज रखने की बात दोहराते रहे और बैठक तीन घंटे तक चलती रही।  दंगल कमेटी कार्यकारिणी के आजीवन सदस्यों ने कहा कि बद्दी के निकट चक्कां गांव के मेले में जिस प्रकार दो राजनेताओं के समर्थक आपस में भिडे और जमकर कुर्सियां चली वैसा प्रकरण हम बददी के पवित्र कुश्ती दंगल में नहीं चाहते। हालांकि नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कौशल , पार्षद अमर सिंह ठाकुर व सलीम ने कहा कि गांव के हित में सिटिंग विधायक को बुलाना चाहिए और इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर कोई नेता व विधायक आता है तो गांव व वार्ड के विकास के लिए कुछ न कुछ सौगात देकर ही जाएगा और सभी से संबध सौहार्दपूर्ण बनते हैं। उन्होने कहा कि दून के प्रमुख चारों नेताओं को बुलाने में भी कोई गुरेज नहीं है क्योंकि छिंज मेला लखदाता पीर के स मान में होता है जिसका आर्शीवाद सबको होता है। वहीं दूसरी ओर कमेटी सदस्य हरनेक सिंह ठाकुर, तरसेम चौधरी, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल व मोह मद आशिक ने कहा कि मेले शांति व गांव की सुख स्मृद्वि के लिए होते हैं और चक्कां गांव में हुई राजनीति हुडदंग से हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए सर्वस मति से यह निर्णय हुआ कि हिमाचल के सबसे बडे इस दंगल में किसी भी दल से संबधित राजनेताओं को मु य अतिथियों के तौर पर नहीं बुलाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन पाल सिंह पाला, भगत राम, तुलाराम भारद्वाज, टेकचंद कौशल, कमल चंद कमलू, अमित बावा, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल, महेश कुमार, कृष्ण कौशल, मोह मद आशिक, तरसेम चौधरी, सलीम खान, रमन कौशल, विवेक ठाकुर, पंकज शर्मा, दिनेश काकू, दीपक कौशल, अमर ठाकुर, श्रवण चंदेल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2014

बद्दी अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी

बद्दी न्यूज : बद्दीके स्वास्थ्य केंद्र पर पूरे क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने का भार है, लेकिन वहां न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और ना ही कोई आपातकालीन सुविधा। लोगोंं को बेहतर सुविधाओं का दावा करने वाली सरकार ने तीन साल पहले बद्दी अस्पताल को पीएचसी से सीएचसी का दर्जा तो दे दिया है, लेकिन इसमें सुविधाएं पीएचसी जितनी भी नहीं है। नतीजतन लोगों को अपने स्वास्थ्य उपचार के लिए पीजीआई या अन्यत्र अस्पतालों की ठोकरें खाने को विवश होना पड़ रहा है। सीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया और शिलान्यास किया गया, लेकिन तीन साल शिलान्यास के बाद इसके निर्माण की एक भी ईंट आज तक नहीं लगी है। गरीब लोगों के लिए महंगे निजी अस्पतालों में जाना नसीब नहीं है। इस अस्पताल के तहत करीब 4 लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है , लेकिन सरकार ने बददी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का जि म्मा एकमात्र अस्पताल पर है। सीएचसी बद्दी में न  तो एक्सरे मशीन है और न  ही अल्ट्रासाऊंड मशीन है, वहीं लैब में अधिकांश टेस्ट नहीं होते। अस्पताल में प्रसूति की सुविधा भी नहीं है, वहीं जर्नल सर्जन अन्य स्टॉफ का अभाव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भवन का आभाव है। ऐसे में यहां डॉक्टरों के भी ठीक से बैठने का इंतजाम नहीं है। मरीजों को दाखिल करने के लिए बाद जांच के लिए उपकरण पर्याप्त नहीं है। 

एक नवंबर को बद्दी में रेडक्रास मेला

 बद्दी न्यूज : बद्दीके दशहरा मैदान में रेड क्रास दिवस पर एक नवंबर को जिला स्तरीय रेड क्रास मेले का आयोजन किया जाएगा। रेडक्रास मेले का शुभारंभ मुख्य सचिव (स्वास्थ्य आईपीएच) विनीत चौधरी करेंगे। एसडीएम ललित जैन ने कहा कि मेले के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। मेले की शुरूआत सुबह रक्तदान शिविर से होगी। इंडोरमा कंपनी के सौ कामगार रक्त दान करेंगे। इसमें पहला ड्रा स्कूटी, दूसरा रेफरिजेटर, तीसरा वाशिंग मशीन रखा गया है। मेले में पशु पालन विभाग की ओर से डाग शो का भी आयोजन किया गया है। शाम को मेले को रंगीन बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें रिधि पैकेजिंग के संचालक मुकेश जैन की ओर से चंडीगढ़ के मशहूर गायक कलाकार बोबी हिंदी पंजाबी गीत पेश कर दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। बद्दी के तहसीलदार केशव राम कोली भी उपस्थित थे। 

सोमवार, 27 अक्टूबर 2014

एक रात में टूटे आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले, बददी के व्यापारियों में दहशत का माहौल..!

बद्दी न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत वर्धमान स्थित महावीर मार्केट में बीती रात आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले टूटने से दहशत का माहौल है। अज्ञात चोरों ने एक अहाते समेत आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़ नकदी व सामान पर हाथ साफ कर लिया। बद्दी पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत भटोलीकलां के उपप्रधान नरेश मैहता ने बताया कि वर्धमान की महावीर मार्केट में रविवार रात अज्ञात चारों ने 8-10 दुकानों के ताले तोड़ डाले। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले देख उनके होश फा ता हो गए और पैरों तले से जमीन खिसक गई। अज्ञात चोर अहाते से हजारों रूपये की नकदी, टीवी टयूनर, स्पीकर, लैपटॉप का चार्जर ले उड़े। इसके अलावा अन्य दुकानों से चोरों ने कन्फैशनरी आईटम, राशन व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। पीडि़त दुकानदारों राजू, राकेश कुमार, रोशन वर्मा, धनंज्य पांडे, विनोद, सुभाष व भाग सिंह ने बताया कि सबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे और दुकानों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकानों से बीडी सिगरेट, गुटका, कंफैक्शनरी, राशन, कपड़े, थोड़ी बहुत नकदी व अन्य कीमती सामान ले उड़े। एक ही रात में लगभग 10 दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों व स्थानीय ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत भटौलीकलां के उपप्रधान नरेश मैहता ने बद्दी पुलिस प्रमुख जी. शिवा कुमार से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि लोगों की कीमती संपत्ति सुरक्षित रह सके। मैहता ने कहा कि वर्धमान काफी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर मार्केट व स्थानीय लोगों की अधिकता के चलते यहां पर वैकल्पिक पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना चाहिए और रात्रि गश्त को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। उधर एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्धमान में जल्द की रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आहवान किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

बद्दी न्यूज : राष्ट्रीय उच्च मार्ग नालागढ-पिंजौर  गांव में एक चलती कार को अचानक आग लग गई व देखते ही कार पूरी तरह से जल गई।  जानकारी के अनुसार बददी के पास भूडड में एक मारूति कार जिसे रोबिन नाम का युवक चला रहा था में अचानक आग लग गई व देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गई। रोबिन ने अपने आप को किसी तरह कार बाहर निकाला व सहायता के लिए लेागों को पुकारा परन्तु जब तक लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बददी पुलिस के कर्मियों ने भी मौके पर आकर कार का मुआयना किया मगर आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

ओपन कबड्डीं दभोटा की टीम ने जीत दर्ज की, 60 किलो वर्ग में सोनीपत की टीम जीती

बरोटीवाला न्यूज : दुर्गा स्पोट्र्स क्लब मंधाला की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पचास किलो वर्ग में दभोटा ने खिताब पर कब्जा किया। पाइनल मैच में दभोटा ने रोहतांवला का 28-21 से पराजित किया।
इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मैच में दभोटा ने खेड़ा व रोहतांवाला ने कडुवाना को पराजित किया। जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी ने कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को 31 हजार का चैक देकर सम्मानित किया। 60 किलो वर्ग का फाइनल मैच सोनीपत व चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें सोनीपत ने जीत दर्ज की।  इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में सोनीपत
ने भुड्ड श्याम व चंडीगढ़ ने रोहतक की टीम को पराजित किया। ओपन कबड्डी में दभोटा व राजपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनो टीमें निर्धारित समय में 28-28 अंक बनाए गए।  बाद अतिर्कित समय
में दभोटा 4-2 से जीत गया। इससे पहले दभोटा ने सेमीफाइनल भुड्ड़ श्याम तथा राजपुरा ने सोनीपत को पराजित किया। समारोह के मु य अतिथि जिप सदस्य परमजीत सिंह प मी, दून नेता दर्शन सैणी, पंचायत प्रधान माधो राम मेहता ने आयोजकों को 11-11 हजार रुपये दिए।  कबड्डी स्टार अजय ठाकुर के साथ सभी मु य अतिथियों ने विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए।  पचास किलो वर्ग में विजेता टीम को 51 सौ रुपये व  उपविजेता टीम को 41 सौ रुपये दिए। वहीं 60 किलो वर्ग में विजेता टीम को 71 सौ व 61 सौ, ओपन वर्ग में विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता 91 सौ रुपये पुरस्कार दिया।  प्रतियोगिता के दौरान मैच का आंखों देखा हाल पंजाब के रोपड़ जिले के गुरदयाल सैणी गुरदले ने किया। इस मौके पर क्लब के महेश नेगी अजय कुमार, सोहन लाल, निर्मल कुमार, पदम मेहता, संजीव कुमार, चमन लाल, कमल मेहता, बलजीत सिंह, मनजीत मेहता, पंचायत प्रधान माधो राम मेहता ने भाग लिया।

डाबर का कास्मेटिक मानपुरा प्लांट जलकर राख शाट सर्किट से लगभग 32 करोड की संपति राख

(आग से धू धू कर जलता कारखाना)
बद्दी न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के निकट मानकपुर स्थित प्रसिद्व बहुराष्ट्रीय कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के स्किन केयर यूनिट में आग लगने से लगभग 32 करोड रुपये का नुक्सान हो गया। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बददी से नौ किमी दूर मानपुरा में स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड उद्योग में आज सुबह 4 बजे के लगभग आग लग गई और उस समय कंपनी बंद थी। सुरक्षा कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड बददी को फोन किया और उसके बाद नालागढ़ व परवाणु से गाडियां मंगाई गई। एक गाडी वर्धमान कंपनी से मंगाई गई और दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कंपनी की प्लांट एंव मशीनरी तथा गोदाम जलकर राख हो चुका था। वहां पर कंपनी का सिर्फ प्रशासनिक कार्यालय ही बचा है। प्रांरभिक आकलन में लगभग 32 करोड का नुक्सान आंका जा रहा है। अतिरिक्त थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है और आग के असली कारणोंं का पता किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस कास्मेटिक प्लांट में किसी भी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है और आग पर सभी के सहयोग से काबू पाया गया। हालांकि कंपनी के पास आग बुझाने के पर्याप्त प्रबंध व यंत्र और वाटर स्टोरेज था लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आपसास के उद्योगों से मदद लेनी पडी। नालागढ़ के फायर आफिसर खेम सिंह व बद्दी के अधिकारी देवदत्त ठाकुर ने बताया कि तीन गाड़ी नालागढ़, दो बद्दी, परवाणू, वर्धमान व रोपड़ से एक-एक गाड़ी से आग बुझाने में लगी रही। आठ घंटे बीत जाने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया था लेकिन संतोषप्रद बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जान हानि नहीं हुई ।  
(कमलेश धीमान की रिपोर्ट)

रविवार, 26 अक्टूबर 2014

तीन किलो चूरा पोस्त के साथ एक दबोचा, एसआईयू विंग ने खिलियां पंचायत में मारी दबिश

बद्दी न्यूज : बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने खिलियां पंचायत की बधुखरी की जोहड़ी में एक व्यक्ति को तीन किलो चूरा पोस्त के साथ गिर तार किया है। शनिवार देर सांय आरोपी शांता कुमार ऊर्फ कालू को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह चूरा पोस्त डिमांड पर छोडऩे जा रहा था। आरोपी ने तीन किलो चूरा पोस्त केरी बैग में डाला हुआ था जिससे किसी को कोई शक न हो। जैसे ही वह बधोखरी की जोहड़पहुंचा तो पहले से तैनात एसआईयू विंग की टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने आरोपी से रंगे हाथ तीन किलो चूरा पोस्त समेत दबोचा। विंग के प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी का पिता भी चूरा पोस्त की तरस्करी करता था। वह अब जेल है। उसके बेटा शांता कुमार भी उसी के नक्शे कदम पर चला हुआ है। टीम में अनिल ठाकुर के साथ मु य आरक्षी पवन कुमार, मेवा सिंह, किशोर, धर्मवीर, ओंकार व गुरमेल शामिल थे। एसपी जी शिवा कुमार ने चूरा पोस्त पकडऩे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ गिर तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में

पेश किया जाएगा।

लोदी माजरा मार्ग पर दो बाइक भिड़े दोनों बाइक सवार घायल, पी जी आई किया रेफर

बद्दी न्यूज: बददी तहसील के अंतर्गत लोदी माजरा मार्ग पर ठेडा गांव के समीप दो बाइक आपस में भिडऩे से दो कामगार घायल हो गए है। एक युवक को घायल हालत में पहले नालागढ़ भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। यह घटना सुबह पौने 11 बजे हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गोबिंद पुर गंाव निवासी अशीष कुमार खरूणी में एक उद्योग में तैनात है। वह अपने क्वार्टर पर बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह ठेडा गांव के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से अन्य कामगार एमपी के जिला प्रतापगढ़ के बारा गांव का भवानी सिंह ने गलत दिशा में
आकर उसके बाइक को टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर से दोनो सवार गिर गए। भवानी के सिर में चोट लगने से वह नालागढ चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे वहां से पीजीआई रैफर कर दिया। एसपी जी. शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा भवानी सिंह की लापरवाही के तेज रफतारी में गलत दिशा में चलने से हुई है। इस हादसे में भवानी सिंह को ही ज्यादा चोट आई है। पुलिस ने भवानी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014

वैद्यानाथ कंपनी में मनाई धन्वंतरी जयंती महोत्सव

बरोटीवाला, : औद्योगिक क्षेत्र बुरांवाला स्थित बैद्यनाथ कंपनी में मंगलवार को धन्वंतरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों को पुरस्कार देकर स मानित किया गया। कंपनी प्रबंधक शक्ति शर्मा ने बताया कि भगवान धन्वंतरी का जन्म भी आज के दिन हुआ था जिसे धनतेरस के नाम से भी मनाया जाता है जो कि हिंदुओं का पवित्र त्यौहार है जो कि धूमधाम से मनाया जाता है।
 (कम्पनी में चिकित्सकों व कर्मचारियों को स मानित करते मुखया तिथि)

भगवान धन्वंतरी को गॉड ऑफ आयुर्वेदा भी कहा गया है। कार्यक्रम में बतौर मु यतिथि डा. जमीर खान बीएमओ आयुर्वेदा विभाग ने कहा कि आयुर्वेद एक ऐसी चिकित्सा पद्वति है जो कि निरोग रहने में सहयोगी होती है। जिस बीमारी का इलाज कहीं नहीं होता उसका इलाज आयुर्वेद में संभव होता है। और इसका कोई साईड इफैकट नहीं होता और विदेशों में भी इसका प्रचलन बढता जा रहा है। हमें अगर अपना स्वास्थ्य ठीक रखना है तो हमें आयुर्वेदा के प्रति जागरुक होना पडेगा अन्यथा जंक फूड के बढते कदमों से मनुष्य बीमारियों की चपेट में आता जा रहा है। इससे पहले पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के आयुर्वेद चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर स मानित भी किया गया।  इस अवसर पर बीएमओ आयुर्वेद जमीर खान, बैद्यनाथ कंपनी प्रबंधक शक्ति शर्मा, लेख प्रबंधक राजेश ध्यारण, डा. अरविंद कपिल, वैद्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान प्रेम चंद शर्मा, डा. नीरज जुल्का, डा. अरूण कुमार, डा. मुकेश गर्ग सहित स्थानीय पंचायत प्रधान व पूर्व प्रधान भी मौजूद रहे।

रामशहर में हिंद मजदूर सभा इकाई का गठन

नालागढ़ : हिंद मजदूर सभा जिला सोलन की बैठक जिलाध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में रामशहर में आयोजित की गई। बैठक में रामशहर इकाई का गठन करने के बाद कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों को 4-9-14 वेतम मान के ऐरियर व अन्य लाभ दिलाने के बारे में जोर डाला गया। इसके अलावा प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पंजाब के आधार पर वेतन व भत्ते लागू किए जाने पर भी विचार हुआ। जिला बिलासपुर हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष जगीर सिंह ने रामशहर लोनिवि के कर्मचारियों, जिन्होंने जीपीएफ भरा हुआ है उनका भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की है। कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश शीघ्र स्वीकृत होने चाहिए। मेडिकल के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है , इसको लेकर कर्मचारी परेशान हैं व सरकार के प्रति रोष हैं। लोनिवि नालागढ़ में जो चालक व परिचालक पदों पर नियुक्त के आदेश किए गए हैं उनकी नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने आश्वासन दिलाया कि वह जल्द ही मांगों को लेकर मु यमंत्री से मिलेंगे। रामशहर तहसील के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिंद मजदूर सभा में शामिल हुए। बैठक में मेला राम के साथ, रणजीत ठाकुर, जगीर सिंह, परसराम परमार, राजू भारद्वाज, रविंद्र कुमार, सोहन लाल डोगरा, वनिता भारद्वाज, सरोज देवी, निर्मला देवी, मदन चंदेल, शीला, सुनीता, हरिराम, दलजीत, रोशन, रुपलाल, मानसिंह, रामपाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।
(हिंमस की नवगठित रामशहर इकाई के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष के साथ)  
रत्नलाल बने प्रधान:-

हिंद मजदूर सभा रामशहर इकाई के प्रधान रत्न सिंह को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष असरिता, महासचिव लालचंद, सहसचिव लीला देवी, कोषाध्यक्ष रामदयाल, मु य सलाहकार रोशन लाल, संगठन मंत्री प्रेम चंद, प्रचार मंत्री नंदलाल, प्रेस बालकराम, शाखा प्रभारी परसराम के अलावा राम आसरा, लीला देवी, कुश, शैल व किरण व अन्य को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...