बरोटीवाला न्यूज : महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जंयती के उपलक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जीवन यात्रा से संबंधित फोटो गैलरी के साथ-साथ डाक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में वाद-विवाद, पोस्टर मेंकिग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मु य अतिथि कुलपति प्रो0 एस.पी. बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अच्छा और सफल इंसान बनने के लिए मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जीवन की यात्रा से प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। डा0 बंसल ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा आज की जरूरत है । उन्होने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु परिश्रम और लगन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होने विभिन्न सफल व्यक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें इनकी जीवनी से शिक्षा लेनी चाहिए और हार से डरना नही चाहिए बल्कि जीत की अग्रसर रहना चाहिए। डा0 बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय उत्कृष्टता की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होने कहा कि विवि में हर दिन कोई न कोई उद्योग विशेषज्ञ विद्यार्थियों से मिलते है तथा अपने अनुभव साझा करते है।
इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डीन अकेडमिक अफेयर्स-प्रो0 एन.एस. बावा, रजिस्ट्रार- अजय पौद्दार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो0 रमेश मिश्रा, इंस्टीडयूट ऑफ टेक्नोलॉजी की निदेश्क- डा0 पामेला चावला, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेषक डा0 जार्ज थॉमस, स्कूल ऑफ अर्किटेक्चर एण्ड डिजाईन की निदेशक -डा0 नीरजा बब्बर, मेडिकल आफि सर डा0 सुनीता बंसल, कंट्रोलर ऑफ एक्जामिनेशन सुदेष कुमार के साथ-साथ प्राध्यापक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन