परवाणु न्यूज : पुलिस थाना परवाणु के तहत पुलिस चौकी भोजनगर में चौकी प्रभारी नेकराम (48) की ड्यूटी के दौरान हृदय गति (हार्ट अटैक) रुक जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नेकराम अपने सहायक जय सिंह के साथ शुक्रवार सायं लगभग साढ़े 6 बजे पुलिस चौकी के तहत ग्राम पंचायत प्राथा के गांव सिंदल में किसी मामले की छानबीन करने के लिए गए थे लेकिन जैसे ही वहां पहुंचे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा , 108 की सहायता से उन्हें ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से सुबाथू के तहत दयोगी गांव का निवासी था। शनिवार ईएसआई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पूर्व थाना प्रभारी मीनाक्षी के नेतृत्व में पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने स्व. नेकराम को पुष्पांजलि अर्पित की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन