बरोटीवाला न्यूज :दून भाजपा में बागी नेताओं की वापिसी को लेकर पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं और कहा कि गुण दोष के आधार पर ही पार्टी में उनकी एंट्री हो। बरिष्ठ भाजपा नेता व बीडीसी सदस्य बरोटीवाला परमिन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हमें हाल ही के लोस चुनावों में 12 हजार की बढत मिली है तो किसी
बागी नेता की बीजेपी में वापिसी का कोई औचित्य बाकी नहीं रह जाता। परमिंद्र नेगी ने कहा कि पार्टी से एक बार गद्दारी करने पर तो माफ किया जा सकता है लेकिन बार बार करने वालों को नहीं। बीडीसी सदस्य ने कहा कि आज देश व प्रदेशों में भाजपा की जो लहर चली हुई है उसमें बागियों व दागियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होने कहा कि वर्तमान में मोदी की नेतृत्व में जो विकास हुआ है उसके बाद दून से किसी भी साधारण कार्यकर्ता को टिकट दे दिया जाए तो वह आसानी से सीट निकाल सकता है इसलिए धन्ना सेठों के दिन अब बीत गए हैं। उन्होने कहा कि जहां तक बागी ने गत दिनों बयान दिया था कि वह रुठों को मनाने के लिए घर घर जाएंगे तो यह बयान हास्यास्पद है। नेगी ने कहा कि दून बीजेपी एकजुट है व इसमें कोई भी रुठा नहीं है तो बागी किसको मनाने की बात कहकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पार्टी मां के समान होती है तो बागी ने दो बार पार्टी से दगा क्यों दिया इसका जबाव हर निष्ठावान कार्यकर्ता चाहता है। बीडीसी सदस्य ने कहा कि अगर बार बार धोखा देने वालों व भाजपा सरकार के समय निजी फायदे लेने वालों को पार्टी में वापिस लिया गया तो बरोटीवाला एरिया के कार्यकर्ता पार्टी को छोडने को गुरेज नहीं करेंगे। वरिष्ठ नेता ने दून मंडल भाजपा व पार्टी हाईकमान से आग्रह किया कि वह किसी भी कीमत पर बागियों को पार्टी में वापिस न लें अन्यथा निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन को बाय बाय करने से गुरेज नहीं करेंगे और संगठन को भारी नुक्सान पहुंचेगा।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन