बरोटीवाला न्यूज : औद्योगिक क्षेत्र
बरोटीवाला के तहत पड़ते गांव दसौरा माजरा निवासी एक युवक की शनिवार रात को कुछ
लोगों ने सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। बेशक पुलिस ने इस मामले
में शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है परन्तु फिर भी पुलिस इस मामले
की गहनता से जांच कर रही है व हत्या के कारणों व इसमें संलिप्त लोगों को पकडऩे में
जुटी है। शनिवार रात करीबन दस बजे ग्राम पंचायत भटौलीकलां के तहत पड़ते गांव
दसोरामाजरा निवासी युवक निर्मल कुमार (24)पुत्र रूलदु राम जो कि भटौलीखुर्द में बिरला उद्योग के पास दुकान करता था व
दुकान बंद करके घर वापिस आ रहा था। तो उसी
समय कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोकी व उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक व्यक्ति
ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया व उक्त युवक जमीन पर गिर गया । घायल
अवस्था में युवक को छोड़ कर हत्यारे
मौके से फरारा हो गये। रात को करीबन 11 बजे जब हत्या का शिकार हुए युवक का भाई डयूटी
से वापिस आ रहा था तो उसने सड़क की एक और अपने भाई की मारूति गाड़ी खड़ी देखी व
पाया कि उसका भाई खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ है। युवक के भाई ने इसकी जानकारी
अपने परिजनों को दी व मौके पर ही पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच
कर शव को कब्जे में लिया व इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस कुछ भी
बताने को नहीं तैयार
बेशक पुलिस इस
मामले में अभी तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं है फिर भी सूत्रों से पता चला है कि
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफतार किया है । जानकारी यह भी मिली है कि एक
व्यक्ति ने स्वयं पुलिस थाना पहूंच कर मारपीट की शिकायत भी दर्ज करवाई है व एक
अन्य युवक को पुलिस ने रात को करीबन अढ़ाई बजे उसके घर से गिरफतार किया है।
आपसी रंजिश का था
मामला-
जानकारी के
अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की घटना घटी है व इससे पहले भी इन दोनों गुटों
में किसी मामले को लेकर खींचतनी चली हुई थी व मामला बरोटीवाला पुलिस के पास
विचाराधीन है।
स्थानीय लोगों ने
जताया रोष
ग्राम पंचायत
भटौलीकलां में हुए युवक हत्याकांड से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हत्या पर शौक प्रकट करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से
इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बी.डी.सी. वाईस चेयरमैन बलविंद्र
ठाकुर, ग्राम पंचायत भटौलीकलां
के प्रधान अच्छरपाल कौशल, समाजसेवी रामजी
ठाकुर, अल्पसं यक मोर्चा के
अध्यक्ष बिल्लू खान का कहना है कि दसोरामाजरा में हुए हत्या की इस घटना से पूरा
क्षेत्र शोक ग्रस्त है व यह क्षेत्र उद्योगों के नजदीक होने के चलते यहां पुलिस
प्रशासन को भी गश्त बढ़ानी चाहिए।
शक के आधार पर दो
लोगों को किया है गिरफतार
एस.एच.ओ.
बरोटीवाला क्षमादत्त शर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता
सकती व पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर दो लोगों को गिर तार किया है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य युवक ने शनिवार रात को मारपीट का मामला दर्ज करवाया है
व पुलिस इस केस के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
जल्द सुलझा लिया
जाएग मामला---एस.पी.
पुलिस अधीक्षक
बद्दी जी. शिवा कुमार का कहना है कि हत्या के इस मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी
हुई है व जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा व आरोपी गिरफतार किए
जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन