मंगलवार, 17 जून 2014

शाहतलाई के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं समेत 6 की मौत


शाहतलाई/बरठीं। दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने के बाद तपोस्थली मंदिरों में माथा टेकने के लिए शाहतलाई आ रहे श्रद्धालुओं की एक बस रविवार दोपहर को अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई के तरफ लुढ़क गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 30 के करीब लोग घायल हुए हैं। घायलों को तलाई में प्राइवेट अस्पताल में फस्ट एड के बाद उन्हें बड़सर रेफर कर दिया गया।
 
जानकारी के अनुसार कांगड़ा के बसोली (नकोदर) से लगभग 200 श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए चार बसों में आए थे। बीते शनिवार को उन्होंने दियोटसिद्ध में बाबा के गुफा मंदिर में माथा टेका। 
 
रविवार सुबह वे दियोटसिद्ध से शाहतलाई के लिए रवाना हुए। रास्ते में एक हैंडपंप पर पानी पीने के लिए बसें रोकी गईं। पानी पीने के बाद श्रद्धालु दोबारा बसों में सवार हुए। बताया जा रहा है कि सबसे आगे वाली निजी बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। ड्राइवर ने बस को उतराई वाली सड़क पर डाल कर स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन बस फिर भी स्टार्ट नहीं हुई और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
 
सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे लुढ़कने के बाद चीड़ के एक पेड़ के साथ अटक गई। पेड़ नहीं होता तो बस काफी गहरी खाई में गिर सकती थी। आसपास के लोग तथा टैक्सी ड्राइवर वहां एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही तलाई से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में बस में सवार कांगड़ा के ज्वाली की रीता पत्नी प्रीतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लगभग सभी सवारियां घायल हो गईं। 
 
 
स्टार्ट नहीं हुई तो ढलान पर स्टार्ट करनी चाही..
 
बस रास्ते में श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए हैंडपंप के पास खड़ी की थी, जब सब बैठ गए थो ड्राइवर ने बस को स्टार्ट करना चाह लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। ड्राइवर ने बस को ढलान वाली सड़क पर उतार दिया। बस फिर भी स्टार्ट नहीं हुई और अनिंयत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ लुढ़क गई। जानकारों का मानना है कि बस की ब्रेक नहीं लगी होगी क्योंकि नई बसों में ब्रेक स्टार्ट होने पर ही लगती है।
 
अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची
 
घायलों में बस ड्राइवर दर्शन सिंह के साथ ही प्रवीण कुमारी, कमलेश, अक्षय, वंश, विमला, राहुल, सचिन, पिंकी, शशिपाल, अंकिता, कांता, फानी देवी, आशा, साक्षी, गुलाब सिंह, वंश चौधरी, उमा, रेखा, मानेंद्र, शिल्पा, मोनिका, सुषमा, कांता, सुकन्या, सरोज, वंशिका, शमशेर सिंह, साहनी व संतराम शामिल हैं। उन्हें तलाई में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घुमारवीं के एसडीएम राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
10 हजार फौरी राहत
 
हादसे का शिकार हुई महिला के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। बाकी घायलों को भी नियमों के अनुसार राहत राशि दी जा रही है।

चाचा ने किया स्कूल जा रही नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, अरेस्ट

 धर्मपुर के सरसकान गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की जब स्कूल जा रही थी तो रास्ते में उसके चाचा ने बच्ची को रास्ते में रोका और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की रोती हुई अपनी दादी के पास पहुंची और पूरी घटना सुनाई। दादी ने तुरंत गांववालों के साथ मिलकर आरोपी कृष्ण चंद उर्फ बंटी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़की को पुलिस थाना सरकाघाट भेज दिया तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धारा 376 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

दिल्ली में लटकी हिमाचल प्रदेश की 77 नई सड़कें और 23 पुल

हिमाचल की 77 नई सड़कें और 23 पुलों के निर्माण का मामला लटक गया है। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र ने इस मामले को पेंडिंग कर दिया है। सरकार ने इस साल दो सौ गांवों को सड़क से जोडऩे का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए 77 सड़कें बननी थीं। इस पर 236 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन, अब केंद्र से इन सड़कों की क्लीयरेंस नहीं मिल रही है। 
 
लोक निर्माण विभाग ने केंद्र को मंजूरी के लिए जिन 77 सडकों और 23 पुलों का प्रस्ताव भेज रखा है, उनमें कोई अड़चन नहीं है। गांव व पंचायत प्रतिनिधियों से एनओसी ले लिए गए हैं ताकि बाद में कोई दिक्कत पेश न आए। जिला शिमला की 12 सोलन की 10 धर्मशाला की 11, मंडी की 11, कुल्लू की 9, हमीरपुर की 10, कांगड़ा की11 और चंबा की 10 सड़कों का मामला केंद्र में अटका है।
 
गांवों को जोडऩे की योजना
 
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत प्रदेश के हर गावं को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। पहले चरण में 500 आबादी वाले गांव इस सुविधा से जोड़े जाने थे, जबकि अब ढाई  सौ आबादी वाले गावं के लोगों को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले से  लोगों की रिक्वायरमेंट मांगवा कर 77 सड़कें बनाने का फैसला लिया है। 
 
700 गांव नहीं जुड़े हैं सड़क सुविधा से 
 
हिमाचल में 700 गांव ऐसे हैं जो सड़क सुविधा से नहीं जुड़े हैं। इसमें 500 और 250 आबादी वाले गांव शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग का मानना है कि इन गांव को सड़क सुविधा से जोडऩे के लिए लोग खुद आपत्ति जता रहे हैं। गांव के लोगों का आपसी विवाद के चलते ये सड़कें नहीं पहुंच रही है। कई सड़कें वन विभाग की क्लीयरेंस के कारण भी फंसी हैं।

सोमवार, 16 जून 2014

नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर बैठेंगे क्रमिक अनशन पर !

नालागढ़-स्वारघाट हाईवे की दुर्दशा पर आहत, चिकनीपुल में देरी पर भी विधायक ठाकुर उग्र
बद्दी 15 जून। रणेश राणा
इसे बदलते हालात कहें या नेताओं की जनता के प्रति बढती जबाबदेही, अब लोगों की बजाय उनके जनप्रतिनिधि सडकों पर उतर पर जनता की आवाज बुलंद करन में जुट गए हैं। अब प्रदेश भाजपा के तीसरे विधायक जनता की जंग के लिए मैदान में कूद गए हैं और उन्होने प्रदेश सरकार के विरुद्व मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार द्वारा सोलन जिले के विकास कार्यों से अनदेखी किए जाने पर कसौली के भाजपा विधायक डा राजीव सहजल के बाद नालागढ़ भाजपा विधायक केएल ठाकुर सोमवार से 36 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं। विधायक के इस अनशन में भाजपा पदाधिकारियों के अलावा कई स्वयंसेवी संगठन भी उनके साथ अनशन पर बैठेंगे। विधायक केएल ठाकुर सोमवार सुबह 9 बजे नालागढ़ स्थित उपमंडलाधिकारी कार्यालय के पास सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। रविवार को विधायक केएल ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में क्रमिक अनशन की रूपरेखा तैयार की। क्षेत्रीय विकास को लेकर किए जाने रहे क्रमिक अनशन को लेकर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वयं सेवियों से भी अनशन में सहयोग की अपील की। विधायक ठाकुर ने बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार ने डेढ वर्ष के कार्यकाल में जनता के साथ किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के साथ राज्य सरकार पक्षपात कर रही है और खासतौर सोलन जिला के विकास में काफी भेदभाव बरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य बंद पड़े हैं। नेशनल हाईवे-21ए नालागढ़-स्वारघाट पर्यटकों, उद्योगपतियों व आम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है लेकिन इस हाइवे की वायडनिंग व मर मत कार्य में सरकार द्वारा ढील बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि हाईवे की मर मत का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। एनएच की मर मत का कार्य युद्धस्तर पर चलाने के लिए इसे 10 सेक्टरों में बांटा जाए। उन्होंने कहा कि हाईवे को बरसात से पहले तैयार करने के लिए सभी 10 सेक्टरों में युद्धस्तर पर कार्य चलाया जाए। बरसात शुरु होने के बाद इसकी वायडनिंग, मैटलिंग एवं मर मत का कार्य प्रभावित होगा।

चिकनी नदी पर नहीं बना पुल
विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार चिकनी नदी पर बने पुल निर्माण को पूरा नहीं कर पाई है। बरसात शुरु होने वाली है और नदी में पानी ज्यादा बढऩे से यहां के लोगों को पुल न होने से काफी दिक्कतें आएगी। बरसात के कारण नदी पार के लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाएगी और शेष दुनियां से कट जाएंगे। इन परिस्थितियों में पुल का कार्य तेजी से किया जाए तथा इसे शीघ्र जनता को समर्पित किया जाए ताकि बरसात में लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
अन्य विकास कार्यों के लिए होंगे धरने प्रदर्शन
भाजपा विधायक ठाकुर ने कहा कि नालागढ़-स्वारघाट हाईवे व चिकनी नदी पुल के अलावा इस विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी ठप्प पड़ हैं। फिलहाल राज्य सरकार के खिलाफ 36 घंटे का अनशन किया जाएगा उसके बाद अन्य विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अनदेखी से वे चुप नहीं रहेंगे। भविष्य में विकास ठप्प होने के लिए भाजपा आम जनता को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी। राज्य सरकार के खिलाफ विरोध को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक क्षेत्रीय विकास की दिशा में सरकार त्वरित हस्तक्षेप करने के लिए बाध्य नहीं होती। विधायक के इस अनशन में उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र ठाकुर, आशुतोष वैद्य, संजीव टिंका, मोहन सिंह चंदेल के अलावा कई भाजपा पदाधिकारी व स्वयंसेवी उपस्थित रहेंगे।

गुरुवार, 12 जून 2014

हिमाचल सरकार ने किया बडा प्रशाशनिक फेरबदल, पढ़िए कौन कहाँ ??

शिमला – सरकार ने वीरवार को बडा प्रशाशनिक फेरबदल किया है। 11 आईएएस व 25 एचएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए है। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी रितेश चौहान सिरमौर के डीसी होगें। इस पद से भारमुक्त हो रहे विकास लाबरू को हिमाचल पिछडा श्रेणी वित्त व विकास निगम कांगडा का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि हंसराज चौहान को लाहौल स्पीति का डीसी नियुक्त किया गया है। विकास भाटिया को मंडी का एसडीएम बनाया गया है। एसएस गुलेरिया एसआईडीसी के एमडी होगें। राजीव शर्मा को एचपी पावर ट्रांसमिशन को-ओपरेशन लिमिटेड में वित्त निदेशक नियुक्त किया गया है। लाहौल स्पीति के डीसी के पद से पदमुक्त हो रहे बीर सिंह ठाकुर को बंदोबस्त अधिकारी शिमला लगाया गया है। जबकि जेआर कटवाल अब राजस्व, आपदा प्रबंधन सैल के विशेष सचिव होगें। डा0 सुनील कुमार चौधरी को हिमुडा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डा0 आरएन बत्ता को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं भरत हरबंस लाल खेडा को शिमला के डिवीजनल कमिशनर का अतिरिक्त भार सौंपा गया है। इस पद से खेडा राजेंद्र सिंह नेगी को भारमुक्त करेगें। उधर एचएएस अधिकारियांे में अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मषाला राखिल कहलो को कांगडा सेंट्रल को-ओपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विनय मोदी अब संगडाह के एसडीएम होगें। केवल राम को लोकनिर्माण विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। पिछडा श्रेणी आयोग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार को उना का एडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं सुनील शर्मा लाहौल स्पीति के एडीएम होगें। संदीप नेगी को प्रिंटिग व स्टेशनरी में कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। वह इस पद से चमन देहलटा को भारमुक्त करेगें। विदेश से ट्रेनिंग लेकर लौटे 2002 बैच के एचएएस अधिकारी सुमित खिमटा को सिविल सप्लाई को-ओपरेशन में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। षुभकरण सिंह को एडीएम चंबा नियुक्त किया गया है। हरबंस सिंह बरास्कॉन को एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक मामलों का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। अष्वनी राज षाह अब भूतपूर्व सैनिक निगम के सचिव होगें। उधर राम कुमार गौतम एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक तैनात किए गए है। जबकि दर्शन लाल कालिया पिछडा श्रेणी आयोग के अतिरिक्त सचिव बनाए गए है। रामेश्वर शर्मा अब हैल्थ व सेफटी रेबोलेषन के निदेशक होगें। वहीं संजय कुमार धीमान, कृष्ण चंद, हरीश गज्जू, आशीष शर्मा, शिल्पी बेहटा व अमित गुलेरिया को क्रमषः कार्यकारी निदेशक हिमुडा, एसीटूडीसी चंबा, सचिव प्रदेश शिक्षा बोर्ड, एसीटूडीसी हमीरपुर, एसीटूडीसी मंडी, एसडीएम उदयपुर नियुक्त किया गया है। जगन ठाकुर एसडीएम काजा होगें। सुरजीत सिंह एसडीएम केलांग का कार्यभार देखेगें। मुरारी लाल को एसडीएम भरमौर लगाया गया है। नरेश कुमार सैनिक वेलफेयर में ओएसडी नियुक्त किए गए है। मधुबाला खन्ना को ट्रेनिंग व एफए में उप सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बलबीर ठाकुर को एसडीएम धर्मशाला , सुखवीर कुमार कार्यकारी निदेशक हिमुडा, वीरेंद्र शर्मा संयुक्त निदेशक पर्यटन व नागरिक उड्डयन, अक्षय सूद एसडीएम बडसर, हिमेश नेगी को ग्रामीण विकास में उपसचिव, किशोरी लाल आरटीओ हमीरपुर, शिव कृष्ण पराशर आरटीओ उना व राजकृष्ण भूमि अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू व राहुल चौहान को एसडीएम जोगिंद्र नगर नियुक्त किया गया है। जोगेंद्र कुमार एसडीएम पधर होगें। प्रशांत को एसडीएम पंजाब की जिम्मेवारी दे गई है। उधर नीलम दुलटा किन्नौर के निचार में एसडीएम होगी। दीप्ति कपूर को एसीटूडीसी नाहन लगाया गया है। बडसर की एसडीएम सोनिया ठाकुर को शिमला डिवीजनल कमिशनर का सहायक आयुक्त लगाया गया है।

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...