रविवार, 23 जून 2013

कांग्रेस और रुपये में नीचे गिरने की होड़ लगी है: मोदी

पठानकोट। भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव प्रचार समिति के मुखिया बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री
नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2014 के लिए बिगुल फूंका। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुद्रा के लगातार नीचे गिरने को लेकर होड़ लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में हुए अरबों रुपये के घोटाले के कारण देश आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। एक डालर का मूल्य 60 रुपये तक आ गया है। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये की हैसियत क्या है। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। देश पर खतरे के प्रति कांग्रेस लापरवाह है साथ ही उन्होंने कहा कि देश में सत्ता के दो ध्रुव बनने से देश की हालत बदतर हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो यूपीए का कार्यकाल रहा है उसमें कई तरह के घोटाला ही सरकर की उपलब्धि रही है। देखें: मोदी की रैली की तस्वीरें
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिखाए गए भारत निर्माण के विज्ञापन पर भी चुटकी ली और कहा कि जिस भारत निर्माण का विज्ञापन सरकारी खर्चे से कराकर सरकार ने अपनी वाहवाही लूटनी चाही थी, उस भारत निर्माण पर उन्हें शक है। लेकिन जब उन्होंने यह बात सार्वजनिक तौर पर कही तो केंद्र सरकार को भी अपने विज्ञापन पर शक हुआ और उसने विज्ञापन रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से लोगों को जोड़ने का काम करते आए हैं और आगे भी वह यह काम जारी रखेंगे।
अपने भाषण में उन्होंने जहां कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल और अंबेडकर को देश का सच्चा सपूत बताया। उन्होंने अपने भाषण में बिना किसी का नाम लिए सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा।
मोदी ने कहा कि इन दिनों देश में दो प्रधान हैं। देश की जनता को यह नहीं पता है कि सच्चा प्रधान कौन है और कौन नहीं। उन्होंने केंद्र पर युवा शक्ति की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया। मोदी ने पीएम से पूछा कि देश के जवानों के सिर काट लेने के बाद आखिर उन्होंने क्या किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में पंजाब का अहम रोल बताया।
मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को जहां पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे जमीन से जुड़े नेता थे जिन्होंने रेलवे के तीसरे दर्जे के डिब्बे में दिल्ली से पठानकोट तक का सफर किया और इन डिब्बों में परिवर्तन कर सुधार किया था। इस रैली में उन्होंने सभी से उत्तराखंड के पीड़ितों की मदद करने के अपील की।

उत्तराखंडः केदारनाथ से सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड में आर्मी का सहयोग
कुदरत का कहर झेल रहे उत्तराखंड में पहली बार आधिकारिक तौर पर इस हादसे में 5000 लोगों के मारे जान की संभावना जताई गई है। अब तक 680 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं बचाव दल की कड़ी मशक्कत के बाद केदारनाथ में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। केदारनाथ के बाद अब गौरीकुंड, हर्षिल आदि जगहों पर हवाई राहत पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। जहां अभी भी कई लोग फंसे हैं। रविवार को राहत और बचाव दल ने 12000 लोगों को बचाया। हालांकि अब भी 10000 लोगों के फंसे होने की संभावना है।


उत्तराखंड में घुमड़ते बादलों ने रेस्क्यू अभियान पर असर डालना शुरू कर दिया है। संडे को खराब मौसम के कारण रुद्रप्रयाग और जोशीमठ से लोगों को हेलिकॉप्टरों से निकालने का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। देहरादून से भी कुछ विमान लोगों को लेकर नहीं उड़ पाए।


मौसम के तेवर और तीखे होने की आशंका है, ऐसे में रेस्क्यू मिशन की स्ट्रैटिजी थोड़ी बदल दी गई है। अब पैदल रास्ते और पुलों को बनाने का काम तेज कर दिया गया है ताकि खराब मौसम के कारण अगर हेलिकॉप्टर उड़ न पाएं, तब भी लोगों को सड़क के रास्ते सुरक्षित जगहों तक लाया जा सके।

राहत पर असमंजस
तबाही के शिकार लोगों को सुरक्षित निकालने में कितना वक्त लग सकता है, कोई भी अथॉरिटी इसका सही जवाब नहीं दे पा रही है। संडे को दिल्ली में नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दावा किया कि बाढ़ में फंसे सभी लोगों को सोमवार तक निकाल लिया जाएगा। वायुसेना के एयर कमोडोर राजेश इस्सर ने कहा कि इसमें कम से कम एक हफ्ता लग सकता है। वहीं, उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा का कहना था कि सभी बाढ़ पीडि़तों को निकालने में 15 दिन से ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और हेलिकॉप्टरों की अपनी लिमिट है। हालांकि यह एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर से अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू अभियान है। वायुसेना के ही करीब 30 हेलिकॉप्टर दिन-रात उड़ान भर रहे हैं।

धंधा हुआ चौपट
उत्तराखंड में आई 'हिमालयन सूनामी' ने पहाड़ों में टूरिजम का कारोबार भी चौपट कर दिया है। बहुत से पर्यटकों ने मसूरी, नैनीताल जैसे तमाम शहरों में घूमने का प्रोग्राम ही कैंसल कर दिया है। राज्य में टूरिजम 20-30 पर्सेट कम होने की आशंका है। भारी मात्रा में बुकिंग कैंसल होने से टूर एंड ट्रैवल एजेंसियां भी परेशान हो गई हैं।

मुंबई से आकर खुद बचाया पैरंट्स को
तबाही में पैरंट्स के फंसने की खबर पाकर मुंबई से आए सनी ने खुद पहाड़ों पर चढ़ाई की और रामबाड़ा और गौरीकुंड के बीच से पैरंट्स को ढूंढकर बचा लाए। इस काम में दो दोस्तों ने भी उनकी मदद की। सभी ने कई किलोमीटर पहाड़ों की खाक छानी और प्राइवेट चॉपर हायर किया, तब जाकर उनके परिजन सही सलामत निकल पाए। एयरपोर्ट पर सनी को ऐसे कई लोगों ने घेर लिया, जो ऐसे प्रोफेशनल ट्रैकर की तलाश में थे, जो उनके रिश्तेदारों को ढूंढ सके। इसके लिए वे मुंहमांगी कीमत देने को तैयार थे।

सोमवार, 1 अप्रैल 2013

हिमाचल प्रदेश का ओनलाईन हिंदी न्यूज पोर्टल...

स्वतंत्र पत्रकार
अब आप भी एक पत्रकार बन सकते हैं।. हमसे जुड़ें, और एक स्वतंत्र पत्रकार बने. आस पास में हो रही घटना की फ़ोटो और वीडियो सहित हमे भेजिये. आपके द्वारा भेजी खबर को हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा. एक जिम्मेदार पत्रकार होने के नाते, यह हमारे लिए दुनिया के सामने सच लाने की जिम्मेदारी है. आप हमे सच्ची खबर और समाज मैं हो रहि कुर्तियाँ की जानकारी देकर इस मिशन का एक हिस्सा बन सकते हैं।. एक साथ अपराध, भ्रष्टाचार , हिंसा गलत हरकत को प्रतिबंधित करने और शिक्षा, जागरूकता, शांति को बढ़ावा देने के लिए एक स्वस्थ जीवन की शुरुवात करते हैं। . हमारे साथ , हमारे मिशन में राष्ट्र के निर्माण में शामिल हों और .अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें.


 himkhabar@gmail.com

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...