नालागढ़ : हिंद
मजदूर सभा जिला सोलन की बैठक जिलाध्यक्ष रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में रामशहर में
आयोजित की गई। बैठक में रामशहर इकाई का गठन करने के बाद कई अहम मुद्दों पर चर्चा
की गई। कर्मचारियों को 4-9-14 वेतम मान के ऐरियर व अन्य लाभ दिलाने के बारे में
जोर डाला गया। इसके अलावा प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पंजाब के आधार पर वेतन व
भत्ते लागू किए जाने पर भी विचार हुआ। जिला बिलासपुर हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष
जगीर सिंह ने रामशहर लोनिवि के कर्मचारियों, जिन्होंने जीपीएफ भरा हुआ है उनका भुगतान शीघ्र
करवाने की मांग की है। कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश शीघ्र स्वीकृत होने
चाहिए। मेडिकल के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है , इसको लेकर कर्मचारी परेशान हैं व सरकार के
प्रति रोष हैं। लोनिवि नालागढ़ में जो चालक व परिचालक पदों पर नियुक्त के आदेश किए
गए हैं उनकी नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला
राम चंदेल ने आश्वासन दिलाया कि वह जल्द ही मांगों को लेकर मु यमंत्री से मिलेंगे।
रामशहर तहसील के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिंद मजदूर सभा में शामिल हुए।
बैठक में मेला राम के साथ, रणजीत ठाकुर, जगीर सिंह,
परसराम परमार, राजू भारद्वाज, रविंद्र कुमार, सोहन लाल डोगरा, वनिता भारद्वाज, सरोज देवी, निर्मला देवी, मदन चंदेल, शीला, सुनीता, हरिराम, दलजीत, रोशन, रुपलाल, मानसिंह, रामपाल व अन्य
कर्मचारी उपस्थित हुए।
(हिंमस की नवगठित रामशहर इकाई के पदाधिकारी
प्रदेशाध्यक्ष के साथ)
|
रत्नलाल बने
प्रधान:-
हिंद मजदूर सभा
रामशहर इकाई के प्रधान रत्न सिंह को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष
असरिता, महासचिव लालचंद,
सहसचिव लीला देवी,
कोषाध्यक्ष रामदयाल,
मु य सलाहकार रोशन लाल,
संगठन मंत्री प्रेम चंद,
प्रचार मंत्री नंदलाल,
प्रेस बालकराम, शाखा प्रभारी परसराम के अलावा राम आसरा,
लीला देवी, कुश, शैल व किरण व अन्य को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन