मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

ओमैक्स कालोनी बद्दी में जुआ खेलते 6 धरे 2 लाख से अधिक की नकदी भी पकडी



हिमखबर न्यूज बद्दी : पुलिस जिला बद्दी के सीआईडी विंग ने रविवार देर रात ओमैक्स आवासीय कालोनी में अचानक छापा मारा जहां जुआ खेलते 6 लोग रंगे हाथों धरे गए। पकडे गए लोगों के पास से ताश समेत 2,08700 रुपये की नकदी बरामद की जबकि एक आरोपी खिडकी से कूद कर भागने में सफल हो गया। बद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि चक्कां रोड स्थित ओमैकस कालोनी के कमरा नंबर 105 में जुआ चल रहा है। पुलिस ने अचानक वहां दबिश दी और मौके पर ताश व दो लाख के लगभग नकदी बरामद की। जुआ खेलने में वालों में निर्मल सिंह, शेर सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, विवेक, सन्नी सिंगला को मौके पर ही गिरफतार कर लिया गया जबकि एक आरोपी मंगल सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने गै बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफतार कर लिया जिनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त छह लोगों को जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफतार किया गया था। उन्होने कहा कि क्षेत्र में जुआ खेलने व खिलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होने लोगों से आहवान किया कि अगर आपके आस पास कोई जुआ खेलता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि हम समय रहते कार्यवाही कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...