बद्दी : विवेकानंद
सेवा समिति की अमरावती कालोनी इकाई की ओर से दिवाली से महाकाली माता की तीन दिवसीय
पूजा शुरू की है। समिति के प्रधान कपिल देव ने बताया कि कलकता से आए कलाक ार खोखन
अधिकारी ने चंडीगढ में मूर्ति का निर्माण
किया है। मूर्ति करीब 8 फीट ऊंची है। मूर्ति को अमरावर्ती अपार्ट मेंट कालोनी
स्थित पार्क में पंडाल लगा कर स्थापित किया है। स्थानीय पंडित आनंद मुखर्जी लगातार तीन दिन तक पूजा
अर्चना करेंगे। उसके बाद मूर्ति को बाजे गाजे के साथ जल में
विसर्जित कर दिया जाएगा। समिति के प्रधान नंदलाल ने बताया कि समिति की मुबंई इकाई की ओर से पिछले
15 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष से बद्दी मे भी शुरू कर दिया है।
जो आगे भी रखा जाएगा। इन तीनों दिनों के बाद गरीबों को भोजन व महाप्रसाद की
व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अमरावती कालोनी के प्रधान आलोक सिंह, प्रभारी कपिल देव, उपप्रधान असीम राय, देवदत, रंजीत वर्मा, विनय झा, सुकेश मुखर्जी, सौगत, सत्य पांडे, रामकृष्ण बनर्जी व अमरावती वैल्फेयर सोसायटी के
प्रधान अलोक सिंह का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन