बद्दी न्यूज : बददी के निकट
भुड्ड स्थित पटवार सर्कल में ताला टूटने की बात निराधार निकली है। ताला उसी चाबी
से खुला जो कि तहसील आफिस में पडी थी। फिर भी विभागीय संतुष्टि के लिए भुड्ड स्थित स्थित पटवार सर्कल
में ताला तोडऩे के मामले में तहसीलदार ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो
दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, तहसीलदार केशव राम कोली ने अपने स्तर
पर की जांच की। 23 जुलाई को पटवारी
संगत राम ने जो चाबी तहसीलदार को सौंपी थी
उसे चाबी से ताला खुल गया। तहसीलदार का कहना है इसकी जांच पुलिस अपने स्तर पर कर
रही है। इसलिए पुलिस के कहने पर पटवार सर्कल में एक ओर ताला लगा कर वहां पर
चौकीदार को तैनात कर दिया है। यह चौकीदार तब तक पटवारी सर्कल की देखरेख करेगा जब
तक फोरसिंग टीम वहां से सैंपल नहीं लेती है। तहसीलदार ने बताया कि तहसीलदार ने 23 जुलाई को उनके पास अतिरिक्त कार्यभार की चाबियां
उ्न्हें सौंपी गई जिसमें भुड्ड के पटवारी ने भी चाबी दी। अब उसी चाबी से ताला खुला
इसलिए पटवारी द्वारा जबरन ताला टूटने का मामला प्रथम दृष्टि में निराधार पाया गया।
अगर ताला तोड़ कर नया ताला लगाया गया होता तो इस चाबी से ताला नहीं खुलता। इसके
अलावा पटवार सर्कल का रोजनामचा उनके पास है। इसलिए कोई भी रिकार्ड देने से पहले
उसमें दर्ज होना जरूरी है। उधर, पटवार एंव
कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलीप सिंह राणा, महासचिव प्रेम ठाकुर, बद्दी इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह दो
प्रापर्टी डिलरों की आपसी लड़ाई है जिसमें पटवारी को जबरन घसीटा जा रहा है। जब
तहसीलदार के पास दी गई चाबी से ताला खुल गया तो कहां पर हेराफेरी है। यह सभी आरोप
निराधार है। राजनीति से प्रेरित होने से पटवारी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है जो
कि सहन नहीं किया जाएगा। जो डीलर जानबूझकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं उनको
बेनकाब किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन