मंगलवार, 22 जुलाई 2014

बद्दी में पकड़ी गई शराब की खेप

हिमखबर न्यूज :
बद्दी पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में शराब का जखीरा पकड़ा है। एसपी बद्दी एस. अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान बिल्लांवाली में दबिश देकर राजन सिंह के हवाले से बीयर की 60 बोतलें, अंग्रेजी शराब की 132 बोतलें और देसी शराब की 5 बोतलें बरामद कीं, वहीं सुराजमाजरा में अनिल कुमार के हवाले से अंग्रेजी शराब की 66 व देसी शराब की 54 बोतलें बरामद कीं।

उधर, सुराजमाजरा में ही बिट्टू राम निवासी चम्बा के कब्जे से 60 बोतलें अंगे्रजी और 12 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...