मंगलवार, 22 जुलाई 2014

नकाबपोश चोरों ने साईँ मंदिर में दिया चोरी को अंजाम

हिमखबर न्यूज : बद्दी में मंगलवार रात करीबन 2 बजे 4 नकाबपोशों ने हाऊसिंग बोर्ड बद्दी स्थित साई मंदिर में सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर लगभग 6 लाख रुपए की चांदी पर हाथ साफ कर लिया। सुरक्षा कर्मी जयप्रकाश जोकि लक्की सुरक्षा एजैंसी के जरिए यहां मंदिर सुरक्षा के लिए तैनात है। सोमवार रात करीबन 2 बजे 4 नकाबपोशों ने मंदिर के  पिछले गेट का ताला तोड़ा व मंदिर में प्रवेश किया तथा उसके मुंह पर कपड़ा डालकर किसी चीज का प्रहार कर दिया जिससे वह नीचे गिर गया तथा हाथ-पैर बांध कर मंदिर के पीछे बनाए कमरे में डाल दिया तथा उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष पप्पू व एसपी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि मंदिर से लगभग 30 किलो चांदी चोरी हुई है जिसमें 10 किलो के करीब असली चांदी थी। चोरी हुए साई सिंहासन की कीमत 5 लाख रुपए है। एसपी बद्दी एस. अरुल कु मार ने घटनास्थल का दौरा किया व सीसीटीवी समेत पूरे मंदिर का निरीक्षण किया। सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा एजैंसी के मालिक से बात की और उनके मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। एसपी बद्दी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई है व मोबाइल के जरिए इस केस को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

इस घटना को अंजाम देने से पहले नकाबपोशों ने सीसीटीवी की तारें काट दीं परन्तु एक कैमरा फिर भी चालू रह गया था। साई मंदिर हाऊसिंग बोर्ड हमेशा ही चोरों के निशाने पर रहा है। इससे पहले भी यहां 2 बार चोरी हो चुकी है व जिस प्रकार से चोरी को अंजाम दिया गया है उससे यह साफ है कि ये वही चोर हैं जिन्होंने पहले भी साई मंदिर की लाखों की चांदी व हजारों की नकदी पर हाथ साफ किया है। इससे पहले 24 नवम्बर, 2012 को चोरों ने मंदिर से 4 लाख की चांदी पर हाथ साफ किया था व उससे पहले 2011 में 25 हजार की नकदी उड़ाई थी।

पुलिस की शक की सूई सुरक्षा कर्मी के इर्द-गिर्द घूम रही है क्योंकि जिस प्रकार से चोरों ने मंदिर के पीछे के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया व चौकीदार को ताले टूटने की आवाज तक सुनाई नहीं दी। पुलिस ने शक के आधार पर सुरक्षा कर्मी का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...