ऊना: आईआरबी
बनगढ़ में तैनात कमांडैंट डा. डीकेचौधरी चम्बा में एसपी नियुक्त किए गए
हैं जबकि एसपी चम्बा के पद पर कार्यरत जगत राम को प्रथम आईआरबी बनगढ़ जिला
ऊना में कमाडैंट के पद पर तैनाती दी गई है। डा. डीके चौधरी ने पिछले 3
वर्षों के दौरान आईआरबी मुख्यालय बनगढ़ में शानदार सेवाएं प्रदान की हैं।
एक वर्ष तक यूएन(यूनाइटेड नेशन) में सेवाएं दे चुके डा. चौधरी प्रदेश के कई
हिस्सों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में ऊना में बतौर डीएसपी व एएसपी के
तौर पर काम कर चुके हैं। वर्ष 1996 से पुलिस सेवा ज्वाइन करने वाले आईपीएस
अधिकारी डा. चौधरी ने पीएचडी तक शिक्षा ग्रहण की है। कांगड़ा जिला के
ज्वालाजी से संबंधित डीके चौधरी 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी
सेवाओं को देखते हुए सरकार ने चम्बा जैसे जिला का दायित्व सौंपा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन