बरोटीवाला:
ग्राम पंचायत किशनपुरा के अंतर्गत गुरूमाजरा गांव में आपसी रंजिश के चलते 2
गुटों में तेजधार हथियारों से झगड़ा हुआ। दोनो पक्षों में खूब हथियार व
जमकर तलवारें चलीं जिसमें 3 युवक घायल हुए है। एक युवक का तलवार से कान कट
गया तथा सिर पर गहरे जख्म होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस
ने गंभीर रूप से जख्मी युवक की ओर से मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है।
जानकारी के अनुसार गुरूमाजरा निवासी गुरमैल सिंह सुबह करीब अपने घर की ओर जा रहा था तो इसी गांव के संदीप व हरिकिशन ने रास्ता रोक कर उस पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान गुरमैल का बायां कान कट गया जिसको देखते हुए दोनों गुटों की तरफ से लोग एकत्रित हो गए तथा जम कर मारपीट हुई। तलवारों से हुए हमले में लोग छुड़ाने से भी कतराने लगे। दूसरे गुट के हरिकिशन व संदीप के सिर में चोटें आई हंै। एसपी बद्दी एस. अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 307, 341, 323 व 324 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
एस यु कैन