शनिवार, 22 फ़रवरी 2014

हिमाचल का तीर्थस्थल आग से क्षतिग्रस्त

कांगड़ा|
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी पर स्थित लकड़ी से निर्मित एक प्राचीन मंदिर आग से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। मंदिर इन दिनों सर्दियों में हो रही भारी हिमपात की वजह से बंद है। आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के अधिकारी सुर्जन सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि धौलाधर की चोटी पर स्थित मंदिर राख में तब्दील हो गई है। मंदिर परिसर में गुरुवार रात आग लग गई थी और वहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को अगले दिन सूचना दी थी। मंदिर के आसपास के इलाके में तीन फुट मोटी बर्फ की चादर फैली हुई है।

मंदिर दिसंबर 2013 से बंद है। उन्होंने कहा, "हमने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए जिला प्रशासन से फौरन एक टीम भेजने का निवेदन किया है।"

कांगड़ा के उपायुक्त सी.पॉल रासु ने आईएएनएस को बताया कि प्रशासन को शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली।

उन्होंने कहा, "आग लगने की वजह का पता नहीं लगाया जा सका है। बर्फ पिघलने के बाद अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...