शनिवार, 22 फ़रवरी 2014

सोलन में भाजपाइयों का धरना

सोलन: भाजपा जनता पार्टी सोलन मंडल ने शहर में बिजली की अव्यवस्था व क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार व स्थानीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश सोलन मदन चौहान को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा ने स्थानीय जनता से जुड़े 3 मुद्दों अघोषित बिजली के कट, क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी व तेज रफ्तार से दौड़ रहे बिजली के मीटर को लेकर खूब नारेबाजी की।
भाजपा मंडल महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता का कहना है कि पिछले कुछ माह से सोलन में बिजली की अव्यवस्था चल रही है। इसके अलावा कुछ माह पूर्व शहर में लगाए गए नए मीटरों की रफ्तार भी तेज है। इसके कारण लोगों को बिजली के भारी भरकम बिल आ रहे हैं। इन मीटरों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि कुछ दिन पूर्व अस्पताल में नवजात शिशु की मौत हो गई। श्री गुप्ता ने बताया कि भाजपा सोलन मंडल ने इस विषय में मुख्यमंत्री से इस अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, रविंद्र परिहार, पवन गुप्ता, कमला शर्मा, सोमा ठाकुर, सुषमा शर्मा, मीरा बाखरू, कृष्णा ठाकुर, सुधा मित्तल, मनीष, सुनील लग्गा, अनिल कपिल, अमर सिंह ठाकुर, चंद्रकांत शर्मा, विवेक डोभाल, मुकेश वर्मा, अनिल चौहान, भरत साहनी, कमल वर्मा, नंदराम कश्यप, प्रशांत, बादल नाहर, संजय मलिक, हितेंद्र शर्मा व इंद्र सिंह मैहता सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

शहर में कहीं भी अघोषित विद्युत कट नहीं लग रहे हैं। 132 केवी सपरून केन्द्र से बिजली की कम आपूर्ति होने के कारण आवश्यकतानुसार 11 केवी फीडरों पर कट लगाए जा रहे हं। इस बारे विभाग ने समाचार पत्रों के माध्यम से कटों की समयसारिणी को प्रकाशित किया था।
एसके सैन, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एस यु कैन

You might also like:

You might also like:

AddThis Smart Layers

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...